एक बार फिर श्रद्धा जैसा हत्याकांड, युवती की हत्या कर फ्रीज में छिपाया शव 

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में एक युवती की हत्या कर दी गई है। हत्या करने के बाद युवती के शव को फ्रिज में छुपाया गया। 

Updated: Feb 14, 2023, 11:17 AM IST

दिल्ली। देश की राजधानी में एक बार फिर श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक युवती की हत्या कर उसका शव ढाबे के फ्रिज में छुपाया गया था।  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

यह घटना नजफगढ़ के मितरांव गांव में घटी है। आरोपी का नाम साहिल गहलोत बताया जा रहा है। मृतका और साहिल गहलोत कई सालों से  प्रेम सबंध में थे। बताया जा रहा है कि युवक साहिल गहलोत की कुछ ही दिनों में शादी होने वाली थी। और मृतका शादी में खलल डालने की कोशिश में थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ढाबे से बरामद किया है। 

 

पुलिस के मुताबिक हत्या का आरोपी साहिल गहलोत फरार है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हाल ही में श्रद्धा वालकर की हत्या का मामला आया था। इस हत्याकांड के आरोपी अफ़ताब ने श्रद्धा वालकर के शव के कई टुकड़े किए थे,जांच के दौरान पता चला श्रद्धा के शवों को काटने से पहले आफताब ने नया फ्रिज खरीदा था।