चाचा नेहरू को याद कर रहा कृतज्ञ राष्ट्र, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे शांतिवन, अर्पित की श्रद्धांजलि
14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनायी जा रही है। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी ने जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन है। आज का यह दिन 'बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्मारक शांति वन में पुष्पांजलि अर्पित की है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पंडित नेहरू की जयंति के अवसर पर एक वीडियो ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रियंका ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'हमें ऐसे आजाद महान भारत का निर्माण करना है, जहां उनके सारे बच्चे रह सकें।'
"हमें ऐसे आजाद महान भारत का निर्माण करना है जहां उसके सारे बच्चे रह सकें।"
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 14, 2022
~पंडित जवाहर लाल नेहरू जी
#ChildrensDay pic.twitter.com/kNe0vHFisF
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, 'हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। हम राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हैं।'
On his birth anniversary, tributes to our former PM Pandit Jawaharlal Nehru Ji. We also recall his contribution to our nation.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2022
उधर कांग्रेस हिंद के जवाहर हैशटैग के साथ प्रथम पीएम को लेकर फैलाए गए मिथ्य का पर्दाफाश कर रही है। कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर कर लिखा, ''मैं दुर्भाग्य से हिंदू हूं'। यह बात जवाहरलाल नेहरू ने कभी नहीं कही। यह बात हिंदू महासभा के अध्यक्ष एन.बी. खरे ने कही थी, जिसे नेहरू का वक्तव्य बताकर झूठ फैलाया गया। संघ की ऐसी मानसिकता द्वारा हिंद के जवाहर के बारे में फैलाए हर झूठ का पर्दाफाश आज हम कर रहे हैं।
'मैं दुर्भाग्य से हिंदू हूं'
— Congress (@INCIndia) November 14, 2022
यह बात जवाहरलाल नेहरू ने कभी नहीं कही।
यह बात हिंदू महासभा के अध्यक्ष एन.बी. खरे ने कही थी, जिसे नेहरू का वक्तव्य बताकर झूठ फैलाया गया।
संघ की ऐसी मानसिकता द्वारा #हिंद_के_जवाहर के बारे में फैलाए हर झूठ का पर्दाफाश आज हम कर रहे हैं। pic.twitter.com/jBsb0JfeLf
एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा कि, 'प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी पर परिवारवाद का झूठा आरोप लगाया गया, मगर इतिहास गवाह है- नेहरूजी ने परिवार को नहीं देश को तवज्जो दी, देश के विकास को तवज्जो दी। ऐसे हर झूठ का पर्दाफाश होकर रहेगा... क्योंकि सांच को आंच नहीं।' पार्टी ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है।
प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी पर परिवारवाद का झूठा आरोप लगाया गया, मगर इतिहास गवाह है- नेहरूजी ने परिवार को नहीं देश को तवज्जो दी, देश के विकास को तवज्जो दी।
— Congress (@INCIndia) November 14, 2022
ऐसे हर झूठ का पर्दाफाश होकर रहेगा... क्योंकि सांच को आंच नहीं।#हिंद_के_जवाहर pic.twitter.com/uYGT1HWIz2
इसी तरह पंडित नेहरू का सरदार पटेल से मित्रतापूर्ण संबंध व अन्य विषयों को लेकर जो झूठ फैलाए गए हैं, कांग्रेस उसका पर्दाफाश कर रही है।