कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन आज, कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे पदयात्री
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत नागरकोइल स्थित स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज से की। यात्रा का अगला पड़ाव पुलियूरकुरिची में मुट्टीदीचन परई चर्च है, यहां राहुल गांधी मीडिया से भी बातचीत करेंगे

नागरकोइल। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज तीसरा दिन है। इस यात्रा को नागरिक समूहों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जैसे-जैसे यह पदयात्रा आगे बढ़ रही है, हजारों की संख्या में लोग इससे जुड़ते जा रहे हैं। तीसरे दिन यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चारों ओर सिर्फ पदयात्री ही नजर आ रहे हैं। पदयात्रियों में भी जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है।
LIVE: Shri @RahulGandhi resumes Padyatra from Scott Christian College in Nagercoil.#BharatJodoYatrahttps://t.co/Phuke4WZaF
— Congress (@INCIndia) September 9, 2022
नागरकोइल स्थित स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज में सुबह यात्रा शुरू करने से पहले तिरंगा झंडा फहराया गया। झंडे को सलामी देने के बाद कांग्रेस सभी यात्री पुलियूरकुरिची की ओर बढ़े। यहां मुट्टीदीचन परई चर्च यात्रा का अगला पड़ाव है। भारत यात्री, प्रदेश यात्री, अतिथि यात्री और देश की जनता कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।
#BharatJodoYatra में उमड़ा जनसैलाब स्पष्ट कर रहा है-
— Congress (@INCIndia) September 9, 2022
भारत को जोड़ने के लिए पूरा देश निकल पड़ा है।
आइए, आप भी जुड़िए और भारत को जोड़िए। pic.twitter.com/jnKpPMpueJ
मुट्टीदीचन परई चर्च परिसर में दोपहर 1 बजे राहुल गांधी मीडियाकर्मियों से मुलाकात करेंगे। शाम चार बजे यात्रा फिर शुरू होकर कन्याकुमारी के अज्हागियामंडपम जंक्शन पहुंचेगी। यहां मुलगुमूडु में आईसीएस ग्राउंड में लोग रात्रि विश्राम करेंगे। कांग्रेस की इस यात्रा को भारतीय राजनीति में टर्निंग प्वाइंट की तरह देखा जा रहा है।