त्रिपुरा के सीएम बिपल्ब देब ने दिया इस्तीफा, 2023 के चुनाव में भाजपा उतारना चाहती है नया चेहरा

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब ने इस्तीफा दिया, गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में की थी मुलाकात

Updated: May 14, 2022, 12:43 PM IST

Courtesy:  daily news 360
Courtesy: daily news 360

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने इस्तीफा दे दिया है। बिपल्ब देव ने अपना इस्तीफा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंप दिया है। अब अगले सीएम का नाम तय करने के लिए विधायक दल की बैठक होनी है। बीजेपी ने भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर त्रिपुरा भेजा है। बिपल्ब देव का इस्तीफा गुरुवार को दिल्ली में अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद आया है।

यह भी पढ़ें: बीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर गुना कांड को लेकर लगाया बड़ा आरोप, सिंह ने कहा सरकार आपकी है, जांच कराएं

त्रिपुरा में मार्च 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं।चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बदलने के कई कयास लगाए जा रहे हैं। आज शाम पांच बजे से विधायक दल की बैठक है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा आलाकमान विधायकों द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए सीएम को चाहती थी। बिपल्ब देव दिल्ली से आज सुबह ही त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में महिलाओं से अपराध के मामले बढ़े, प्रतिदिन औसतन 23 बेटियों का अपहरण

देव के इस्तीफा देने के बाद जिष्णु देवबर्मन और प्रतिमा भौमिक को सीएम बनाने की चर्चा हो रही है। जिष्णु देवबर्मन रेस में आगे चलते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि बीजेपी ने 2018 में त्रिपुरा में सरकार बनाई थी। बीजेपी ने पहली बार उत्तरपूर्व के राज्य त्रिपुरा में अपनी सरकार बनाई थी। भाजपा ने 2018 के विधानसभा चुनाव में इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ ट्विप्रा के साथ गठबंधन कर वाम मोर्चा को 25 साल बाद सत्ता से निकल फेंका था। बिपल्ब देव को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाया गया था।