Ram Vilas Paswan: दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती

Union Minister Unwell: पासवान को दिल और किडनी की बीमारी के चलते रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया

Publish: Aug 25, 2020, 04:53 AM IST

Photo Courtesy: jagran.com
Photo Courtesy: jagran.com

उपभोक्ता मामलों और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को दिल्ली के फोर्टिस एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामविलास पासवान को रविवार को फेफड़ो और किड़नी में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें कोरोना के लक्षण नहीं पाये गये हैं। लेकिन उनका इलाज कर रहे ’डॉक्टरों का कहना है कि’ रामविलास पासवान को ह्रदय एवं किड़नी से संबंधित कई तरह की परेशानी है। उनका हार्ट ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है, और किडनी फेल होने की आशंका जताई गई है। लेकिन राहत की बात यह है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। परिवार वालों की तरफ़ से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। लेकिन पासवान दिल के मरीज़ बताए जाते हैं।

बिहार चुनाव से ठीक पहले बीमार हुए पासवान को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के भविष्य पर तरह तरह के क़यास लगाए जाने लगे हैं। हालाँकि डॉक्टर अभी ज़्यादा कुछ बताने के लिए तैयार नहीं हैं। उम्मीद की जा रही है कि वो जल्दी स्वस्थ होकर लौटेंगे।

राजनीतिक के मौसम वैज्ञानिक कहे जाते है रामविलास पासवान

रामविलास पासवान वर्तमान समय में उपभोक्ता मामलों और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के केंद्रीय मंत्री हैं। इसके अलावा वो बिहार की लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। रामविलास पासवान 9 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। उनके बारे मे कहा जाता है कि केन्द्र में सरकार किसी की भी हो, पासवान मन्त्री जरूर बनेंगे इसी बजह से उन्हें राजनीति का मौसम वैज्ञानिक भी कहा जाता है। रामविलास पासवान को छह प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का अनुभव है।