UPSC सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, इशिता किशोर बनीं टॉपर, टॉप 3 में तीनों लड़कियां
देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा का फाइनल रिजल्ट मंगलावार को जारी कर दिया गया है। रिजल्ट को अभियर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
 
                                    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा का फाइनल रिजल्ट मंगलावार को जारी कर दिया गया है। रिजल्ट को अभियर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यूपीएससी के मेंस परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसेर स्थान पर उमा हरति एन रही। इस बार इस रिजल्ट में पहले से तीसरे पायदान पर लड़कियों का दबदबा रहा।
यूपीएससी मेंस परीक्षा में चौथा स्थान मयूर हजारिका और पांचवां गहना नव्या जेम्स ने हासिल किया। परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि अप्रैल 118 तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थेे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 30 जनवरी से हुई थी।
मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया थाा। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1011 पदों पर भर्ती निकाली थी। यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से 263 एससी से 154 तथा एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।




 
                             
         
         
         
         
         
         
         
         
         
         
         
         
         
         
                                    
                                 
                                     
                                     
                                     
								 
 
 
 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								