बिहार-बंगाल समेत 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, पारा होगा 45 पार, जानें मौसम का नया अपडेट

मौसम विभाग ने के अधिकारियों का मानना है कि 15 मई को अरूणाचल प्रदेश में, 15 और 16 मई को असम और मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। 

Updated: May 13, 2023, 07:54 PM IST

नई दिल्ली। मई का महीना शुरू हो गया है, इसके साथ ही देश की अधिकांश हिस्सों में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है, मौसम विभाग ने बंगाल, बिहार और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और सिक्किम में हीट वेव का अनुमान जाहिर किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, गुजरात व राजस्थान के कुछ स्थानों पर शनिवार जबकि महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर शनिवार व रविवार को हीटवेव का अनुमान है। 15 व 16 मई को बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर जबकि 14-16 मई तक आंध्र प्रदेश व यनम (पुदुचेरी) में हीटवेव का अनुमान है।

आईएमडी ने कहा कि आगामी कुछ दिन आसमान साफ़ रहने और अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है और इसके 14 मई को 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, लेकिन 16-17  मई तक लू चलने की संभावना नहीं है। हालांकि 15 16 मई को  बिहार,ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर जबकि 16 को आंध्र प्रदेश और पुदुचेरी में लू का अनुमान है। 

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 13 मई यानी आज से 16 मई तक पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही अरुणांचल प्रदेश में नागालैंड, मणिपुरम मिजोरम, और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है।