योगी कैबिनेट का आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार, पलटू राम, जितिन प्रसाद बने मंत्री

विधानसभा चुनाव पूर्व योगी कैबिनेट का कैबिनेट विस्तार, जितिन प्रसाद, संगीता बिंद, छत्रपाल गंगवार, पलटू राम, दिनेश खटीक, संजीव कुमार गोंड और धर्मवीर प्रजापति बने मंत्री

Updated: Sep 26, 2021, 01:17 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का आखिरी विस्तार हो गया है। कैबिनेट विस्तार में ब्राह्मण, ओबीसी और पिछड़ी जातियों को साधने की पूरी कोशिश की है। नए मंत्रियों में जितिन प्रसाद, संगीता बिंद, छत्रपाल गंगवार, पलटू राम, दिनेश खटीक, संजीव कुमार गोंड और धर्मवीर प्रजापति का नाम शामिल है।

कांग्रेस से पाला बदलकर बीजेपी में शामिल होने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन मंत्री को कैबिनेट में शामिल किए जाने के कयास पहले से लगाए जा रहे थे। सीएम योगी से नाराज चल रहे ब्राह्मण समुदाय के नेता जितिन प्रसाद को कैबिनेट में जगह देना प्रदेश के ब्राह्मणों को झुनझुना थमाने के तौर पर देखा जा रहा है। चुनाव पूर्व मंत्रिमंडल विस्तार में सीएम योगी ने सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ध्यान रखा है। 

यह भी पढ़ें: पंजाब कैबिनेट विस्तार: चन्नी सरकार में 6 नए चेहरे, 10 पूर्व मंत्रियों की हुई वापसी

अन्य मंत्रियों की बात करें तो ओबरा सीट से विधायक संजीव कुमार गोंड अनुसूचित जाति से आते हैं। खास बात है कि वे पहली बार के विधायक हैं। संगीता बिंद भी पहली बार की विधायक हैं। उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है। गाजीपुर सदर से विधायक संगीता बिंद बाहर पोस्टमैन की बेटी हैं। इसके अलावा कुर्मी जाती के छत्रपाल सिंह गंगवार ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। अनुसूचित जाति के दिनेश खटीक को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई है। वे मेरठ के हस्तिनापुर से विधायक हैं।