राज के बिना शिल्पा ने कैसे मनाई गणेश चतुर्थी, करीना के घर विराजे गणपति तो ट्रोलर्स ने क्या कहा, जानें यहां

गणेश चतुर्थी पर करीना कपूर खान ने शेयर की फोटो, बड़े बेटे तैमूर और सैफ भी पूजा करते आए नजर, ट्रोलर्स ने शुरु किया कास्ट पुराण, बच्चों के साथ फेस्टिव मूड में नजर आईं शिल्पा

Updated: Sep 10, 2021, 01:51 PM IST

गणेश चतुर्थी पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपने-अपने घरो में गणपति बप्पा की स्थापना की है। इस मामले में फिटनेस दीवा शिल्पा शेट्टी  सबसे आगे रहती हैं। इस बार वे अपने पति राज कुंद्रा के बिना यह त्योहार सेलीब्रेट कर रही हैं। उन्होंने अपने दोनों बच्चों के साथ गणपति की स्थापना और पूजा की। जिसका फोटो उन्होंने शेयर किया है। हर साल शिल्पा बड़े धूमधाम से बप्पा का स्वागत और पूजन करती रही हैं।घर पर विशाल गणपति प्रतिमा विराजी गई है। सोशल मीडिया पर शिल्पा अपने बेटे विआन और समीशा को लड्डू खिलाती नजर आई हैं।

वहीं करीना कपूर के घर भी भगवान गणेश की स्थापना की गई है। करीना के घर के गणपति की खास बात है कि ये नन्हे गणपति तैमूर ने तैयार किए हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट में करीना तैमूर से भगवान को प्रणाम करवाते दिखाई दे रही हैं। सैफ भी वहीं पर हाथ जोड़े खड़े दिखाई दे रहे हैं। एक फोटो में करीना ने दिखाया है कि कैसे तैमूर ने क्यूट से गणेशा बनाए हैं। फोटो में कलरफुल गणपति नजर आ रहे हैं। जिन्हें सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई ट्रोलर्स इनके धर्म विशेष का होने की वजह से ट्रोल कर रहे हैं।

गणेश उत्सव के मौके पर बिगबॉस पार्टीसिपेंट और सिंगर राहुल वैद्य अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने कलर कोऑर्डिनेटेड यलो ड्रेस पहना है। हाथ जोड़े कपल क्यूट लग रहा है।

डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने भी गणेश प्रतिमा की फोटो शेयर कर फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है। टीवी क्वीन एकता कपूर ने भी अपने गणपति की फोटो शेयर की है। जिसमें गणपति जी के साथ उनका बेटा नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें : गणेश उत्सव के रंग में रंगा बॉलीवुड, बिग बी, माधुरी दीक्षित और अजय देवगन ने दी खास अंदाज में फैंस को बधाई

उन्होंने भी फैंस को बधाई दी है। अनन्या पांडे ने भी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे पीले ड्रेस में गणेश जी के सामने पूजा करते नजर आ रही हैं। एक्टर गोविंदा ने भी अपने घर पर गणपति स्थापना की है, वे पूजा करते नजर दिखाई दिए।