09 April Rashifal: काम के प्रति गंभीर रहना हितकारी होगा

सामाजिक जीवन के साथ साथ पारिवारिक जीवन को भी महत्व देना चाहिए, उसे दरकिनार न करें

Updated: Apr 08, 2021, 06:35 PM IST

Photo courtesy: Deccan Chronicle
Photo courtesy: Deccan Chronicle

मेष :- आर्थिक संकट से बचने के लिए अपने सुनिश्चित बजट से दूर न जाएं। अपनी योजना को स्वयं सुनिश्चित करें। आज आप प्रेम की वर्षा करेंगे। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृष :- आज आपको अपने रूखे व्यवहार के चलते लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। शिष्टाचार को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। निवेश से संबंधी योजनाओं के विषय में गंभीरता से विचार करके और किसी से परामर्श करके ही क्रियान्वयन करें। लम्बे समय से चल रहे अस्वस्थ रिश्तेदार को देखने अवश्य जाएं। आपकी बेरुख़ी आपके प्रिय की नाराजगी का कारण बन सकती है। आज मजबूत आर्थिक स्रोत मिलेंगे। यदि कोई गड़बड़ी हुई तो आधिकारिक आंकड़े समझने में कठिनाई हो सकती है।

मिथुन: - आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लेकिन अधिक खर्च के कारण योजनाओं में रुकावट आ सकती है। मित्रों के साथ शाम का समय अच्छा रहेगा। प्रेम से संबंधी एक नवीन आशा की किरण जागेगी। आज नौकरों की ओर से कोई परेशानी आ सकती है। ईश कृपा प्राप्त करने के लिए आत्मकृपा भी आवश्यक होती है।

कर्क :- अपनी भविष्य की योजना को गुप्त ही रखें। अपने सामाजिक जीवन के साथ साथ पारिवारिक जीवन को भी महत्व देना चाहिए, उसे दरकिनार न करें। व्यापार की दिशा में लाभ के आसार हैं। सड़क पर अनियंत्रित गाड़ी चलाने से खतरा हो सकता है।

और पढ़ें: सोह न राम प्रेम बिनु ज्ञानू

सिंह:- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना ही पड़ेगा। मित्रों के साथ कोई योजना बनाते समय सावधानी बरतें। संभव है कि वे लोग आपके हितों को अनदेखा कर दें। आज आपका कोई विरोधी गुप्त रूप से आपको ग़लत सिद्ध करने के लिए पूर्ण प्रयास करेगा।

कन्या:- आर्थिक समस्या के कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है। आपका कोई पुराना मित्र सहयोग करेगा। आज प्रिय का संदेश आपके उत्साह को दोगुना बढ़ा देगा। व्यापार की दृष्टि से दिन अच्छा है। आज व्यापार से जुड़ी यात्रा लाभप्रद होगी। आपकी बौद्धिक क्षमता आपको अन्य लोगों से आगे रखेगी।

तुला:- अधिक परिश्रम केवल आपको थकान ही देगा। आज प्रातःकाल ही कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज अपने प्रिय की पसंद का परिधान धारण करें। काम के प्रति गंभीर रहना उचित होगा।

वृश्चिक:- आज आपकी ऊर्जा उच्चस्तरीय रहेगी। आपकी योजना में आपके किसी अपने का सहयोग मिलेगा। परिवार के मामले में किसी तीसरे का हस्तक्षेप उचित नहीं है। जिस व्यापार में कई पार्टनर हों उसमें भागीदारी से बचें। यदि लाभ चाहते हैं तो औरों की बात भी सुनना चाहिए।

और पढ़ें: भगवान ने हमें अपने दो गुण प्रदान किए हैं, इन गुणों को पहचानिए

धनु:- आज यदि आप औरों की सलाह पर निवेश करेंगे तो हानि सुनिश्चित है। आज आपकी प्रसन्नता ही परिवार के प्रसन्नता का कारण बनेगी। अपना कार्य पूर्ण करके ही कागजात वरिष्ठ अधिकारी को सौंपना चाहिए। शीघ्रता में लिया गया निर्णय पश्चाताप का कारण बन सकता है।

मकर:- आज समझदारी से किया गया कार्य लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार के लिए भी थोड़ा समय निकालना चाहिए। एक एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने से सफलता अवश्य मिलेगी। किसी के ग़लत परामर्श के अनुसार काम करने से हानि का सामना करना पड़ सकता है।

कुम्भ:- आपका विश्वास आपके लिए नवीन मार्ग प्रशस्त करेगा। आज बहुत सी नवीन आर्थिक योजनाएं आपके सामने होंगी किन्तु आपको सावधान रहना होगा। किसी नवीन परियोजना पर काम करने से पहले विचार कर लें।अपनी बातचीत में मौलिकता रखें। बनावट से हानि होगी।

मीन:- आज का दिन आपके लिए बहुत लाभदायक नहीं है।अनावश्यक खर्च से बचें।गृह प्रवेश के लिए दिन अच्छा है।अपनी क्षमताओं को उंचाई पर पहुंचाने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।अपने आप को समझने की आवश्यकता है।