09 June Rashifal : खर्च को नियंत्रित रखें, बिना वजह खर्चा करने से बचें

नए बने संपर्कों से करिअर को नई तेजी और ऊंचाई मिलेगी

Updated: Jun 08, 2021, 03:59 PM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

मेष:- अपने आलोचक स्वभाव के कारण आपको भी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। घर की आवश्यक सामग्री खरीदने से अर्थ संकट तो आएगा। लेकिन भविष्य में आने वाली परेशानियों से बच जाएंगे। आज किसी नए व्यक्ति से मिलकर आप आह्लादित होंगे। प्रतिस्पर्धा में अधिक काम करने के कारण आज आपको अधिक थकान महसूस होगी। आपका चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। जीवनसाथी की ज़िन्दगी में आपका कितना अधिक महत्व है, यह आप आज महसूस करेंगे।

वृष:- आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं और आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। खर्च को नियंत्रित रखें और मुक्त हस्त से खर्च करने से बचें। किसी परिवार के सदस्य की खराब सेहत के कारण घूमने का कार्यक्रम बाधित हो सकता है। मशहूर लोगों से मिलने पर आपको नई योजना और आइडिया का पता चलेगा। शादीशुदा लोगों के ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिलने के कारण मन दुखी हो सकता है। अपने हमदम के साथ भावनात्मक आदान प्रदान आज कर सकेंगे।

मिथुन:- आज अचानक आपके पास पैसा आएगा और आपके खर्चे को संभाल लेगा। बढ़े हुए पारिवारिक दायित्वों के कारण आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। थकान के बाद भी दोस्तों के साथ घूमना आपकी ऊर्जा को बरकरार रखेगा। आज निश्चित समय से पहले ही आप अपने काम को पूरा कर लेंगे। व्यर्थ की बहस में दिन बर्बाद करके आप खिन्न हो जाएंगे। जीवनसाथी आज धरती पर ही स्वर्ग का अनुभव कराएंगे।

कर्क:- खुशी को बांटना भी अच्छे स्वास्थ्य का कारण बन सकता है। धन को सुरक्षित स्थान पर रखने से वो आने वाले समय पर आपके काम आएगा। बच्चे का पुरस्कार आपकी ख़ुशी में वृद्धि करेगा, आपका पुत्र आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और स्वप्न को साकार करेगा। दफ़्तर में आपकी पसंद का काम करने को मिलेगा। आपके पास समय होते हुए भी संतोष जनक कार्य नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी की मासूमियत दिन को खास बना सकती है।

और पढ़ें: कैसे करें स्वधर्म का पालन

सिंह:- इच्छाशक्ति के अभाव में मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज भूल से भी किसी को उधार नहीं देना चाहिए। दोस्तों के साथ शाम हंसी ख़ुशी से भरपूर और मज़ेदार रहेगी। प्रिय को अपनी बात समझाने में आज दिक्कत महसूस करेंगे। आज के बने हुए नए संपर्क आपके करिअर को नई तेजी देंगे। कोई भी योजना बनाने से पहले जीवनसाथी से परामर्श अवश्य करें, अन्यथा उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

कन्या:- सभी की बात ध्यान से सुनना चाहिए, हो सकता है आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाए। अपने आत्मविश्वास के कारण आप आज बिना किसी की मदद के ही धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं। आज आप सबके आकर्षण के केन्द्र रहेंगे। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। छोटे छोटे मामलों पर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकता है, इसलिए आपको दूसरों के बहकावे में नहीं आना चाहिए।

तुला:- अपनी अतिरिक्त ऊर्जा के कारण अपने कार्य को आधे समय में कर लेंगे। अगर घर में किसी से उधार लिया है तो वापस कर दें नहीं तो वो आपके ख़िलाफ़ कानूनी कार्यवाही कर सकता है। सामाजिक समारोह में परिवार के साथ सम्मिलित होना सबके लिए अच्छा होगा। आपके पार्टनर आपकी योजनाओं के प्रति उत्साही होंगे। किसी अनुभवी शख्स के साथ अपनी परेशानी शेयर करें। अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम से भरे पुराने दिन की ओर एक बार फिर जा पाएंगे।

वृश्चिक:- दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आज किसी नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, जहां नई दोस्ती की शुरुआत होगी। योजना बद्ध तरीके से काम करने पर संतोष जनक परिणाम पाएंगे। दफ़्तर की समस्याओं को सुलझाने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों की मदद करने में अपनी ऊर्जा का प्रयोग करें, लेकिन अनावश्यक मामलों में पड़ने से बचें। आज जीवनसाथी की ओर से कोई ख़ास उपहार आपको मिल सकता है। अपना 'सेंस ऑफ़ ह्यूमर' दुरूस्त रखें और पलटकर तल्ख़ जबाब देने से बचें। ऐसा करने से आप आसानी से दूसरों की टिप्पणियों से निजात पा सकते हैं। बड़ी योजना के ज़रिए कोई आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के विषय में भली-भाँति जांच पड़ताल कर लें। नवजात शिशु की ख़राब तबीयत परेशानी का कारण बन सकती है। सावधानी की आवश्यकता है। क्योंकि ज़रा सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। प्रिय को नाराज़ करने से बाद में आपको पश्चाताप करना पड़ सकता है। मानसिक उलझनों के कारण परिवार को कम समय दे पाएंगे। जीवनसाथी की सेहत गड़बड़ हो सकती है।

और पढ़ें: कार्पण्य दोष क्या है

धनु:- लोगों की समालोचना करने की आदत आपको भी आलोचना का शिकार बना देगी। बड़ी योजना के ज़रिए कोई आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। नवजात शिशु का स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन सकता है, इस ओर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। लापरवाही से हानि हो सकती है। प्रिय को निराश करना पश्चाताप का कारण बन सकता है। कामकाज की उलझनों के कारण आज समय कम निकाल पाएंगे। लेकिन शाम को आपके पास पर्याप्त समय होगा। अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम की दृष्टि से समय ठीक रहेगा, लेकिन सेहत गड़बड़ हो सकती है।

मकर:- तनाव के कारण का समाधान करने से मानसिक शांति मिलेगी। लम्बे समय से अटका मुआवज़ा और कर्ज आज आपको मिल जाएगा। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चतुर्दिक लोगों को प्रभावित करेगा। आज प्रिय की कमी महसूस होगी। बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास काम के लिए आज का दिन बढ़िया है। कुछ चीज़ें ऐसी हैं जिनपर तुरन्त गौर करने की आवश्यकता है। कम्यूनिकेशन ठीक न होने के कारण परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल बैठकर बात करने से समाधान निकल सकता है।

कुम्भ:- आपकी मानसिक शांति में असहजता बाधा पैदा कर सकती है। लेकिन कोई मित्र आपकी परेशानियों के समाधान में काफी मददगार साबित होगा। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लेना चाहिए। विदेशों में पड़ी आपकी संपत्ति आज अच्छे दाम में बिक जाएगी। जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा। किसी रिश्तेदार के यहाँ से आई अच्छी खबर परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी। किसी की ग़लत सलाह के कारण आज आप परेशानी में आ सकते हैं। सर्विस वालों को आज सोच समझ कर काम करने की आवश्यकता है। आज लोगों के द्वारा आपकी वांछित प्रशंसा होगी। जीवनसाथी और आपके अलग-अलग नज़रिए के चलते आप दोनों में वाद-विवाद हो सकता है।

मीन:- अच्छी चीज़ें ग्रहण करने के लिए मस्तिष्क खुला रहेगा। आपकी फिज़ूलखर्ची माता पिता की चिंता का कारण बन सकती है और आपको उनके गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। बेटे और नाती पोतों से आपको काफी ख़ुशी मिलेगी। आज किसी ख़ास दोस्त से भावनात्मक मदद मिलेगी। पैसे कमाने के नवीन विचारों का उपयोग कर सकते हैं। सामान के प्रति सतर्क रहें, अन्यथा चोरी हो सकती है। आज जीवनसाथी से एक बार फिर से नए प्रेम का अनुभव होगा।