11 April Rashifal: आज प्रारंभ किया गया कार्य संतोष जनक परिणाम देगा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए खुशियां बांटना भी आवश्यक है, इसकी उपेक्षा न करें।

Updated: Apr 10, 2021, 07:01 PM IST

Photo courtesy: TherapyTribe
Photo courtesy: TherapyTribe

मेष:- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है, लेकिन आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। संभव है कि आज आपका अतिरिक्त धन खर्च हो, इसलिए सावधानी बरतें। घरेलू जिंदगी रोमांचक रहेगी। प्रिय की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है। टैक्स और बीमे से संबंधित विषयों की उपेक्षा न करें।

वृष:- वाहन चलाने में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। मनोरंजन और सौंदर्य वर्धन में अनावश्यक समय खर्च न करें। अपनी गोपनीयता बनाए रखें। आज प्रिय की कमी महसूस हो सकती है। मतभेदों की श्रृंखला के बढ़ जाने से सामंजस्य बिठाना कठिन हो सकता है।

मिथुन:- आज मित्रों की अनुकूलता आपको प्रसन्न करेगी। आर्थिक समस्याओं के कारण आपकी सोचने की शक्ति अवरुद्ध हो गई है। बच्चों के स्कूल से संबंधित कार्य पूर्ण करने में सहयोग करना चाहिए। पूर्व से प्रारंभ किया गया कार्य आज पूर्ण हो सकता है और आज के दिन प्रारंभ किया गया कार्य संतोष जनक परिणाम देगा।

कर्क:- आज यदि दूसरों के परामर्श पर निवेश करेंगे तो हानि सुनिश्चित है। आपका कोई विश्वसनीय व्यक्ति आपके विश्वास को तोड़ सकता है। प्रेम से संबंधित नवीन आशा उत्पन्न होगी। किसी के साथ नया व्यापार शुरू करने से बचना चाहिए। दिन अच्छा रहेगा, आपका उत्साह ही आपके लाभ का कारण बनेगा। घरेलू तनाव के कारण स्वास्थ्य में प्रतिकूलता आ सकती है।

सिंह:- आज अनुभवी लोगों की सलाह पर पैसा लगाना सफलता का मंत्र बन सकता है। रिश्तेदार तनाव का कारण बन सकते हैं। परिस्थितियों को नियंत्रित करने के लिए स्वयं को नियंत्रित रखना होगा। शीघ्रता में लिया गया निर्णय किसी अपने को दूर कर देगा। पार्टनरशिप के व्यापार से बचें, क्योंकि पार्टनर आपका अतिरिक्त लाभ उठाने का प्रयास कर सकता है। अपने आप में इस प्रकार का परिवर्तन लाने की आवश्यकता है जो व्यक्तित्व में निखार लाए और मित्रों को आपकी ओर आकर्षित करे। आपका समर्पण और आपकी वीरता प्रिय की प्रसन्नता का कारण बनेगी।

कन्या:- आज आपके व्यक्तित्व की सुगंध चतुर्दिक व्याप्त रहेगी। और आप सभी के आकर्षण के केन्द्र रहेंगे। सामाजिक गतिविधियां मानसिक दबाव का कारण बन सकती हैं। प्रेम में पुष्प की तरह ताजगी बनाए रखें। जो लोग भविष्य में आपके मददगार हो सकें उनसे संबंध बनाना अच्छा रहेगा। बातचीत में मौलिकता रखने की आवश्यकता है। बनावटी व्यवहार आपके लिए हानिकारक सिद्ध होगा।

और पढ़ें: दु:संग को त्यागे बिना आध्यात्मिक उत्थान असंभव

तुला:- आज आप पूर्ण ऊर्जावान होंगे। धनार्जन में सरलता होगी। किसी को दिया गया कर्ज वापस मिलेगा। आज परिवार के लिए हितकारी योजना प्रारंभ करना चाहिए। गलत शिक्षा देने वालों से सावधान रहें, अन्यथा हानि हो सकती है। पारिवारिक सदस्य परेशानी का कारण बन सकते हैं।

वृश्चिक:- मानसिक शांति के लिए स्वयं को किसी रचनात्मक कार्य में लगाना चाहिए। आज मित्रों की मदद आपकी आर्थिक समस्या का समाधान करने में सक्षम होगी। सामाजिक गतिविधियां अच्छी रहेंगी। अपनी गोपनीय बात को उजागर न होने दें। शुरू की गई नवीन परियोजना कल्पना के अनुसार परिणाम नहीं देगी।

धनु:- आज मित्रों की ओर से आपको प्रसन्नता मिलेगी। किसी बड़े कार्यक्रम में आपकी भागीदारी रुचिकर रहेगी। अपनी व्यस्तता के कारण परिवार की आवश्यकताओं की उपेक्षा न करें। प्रिय के साथ बिताए गए अवकाश के दिन यादगार बन कर रह जाएंगे। किसी से मदद की आशा न करें स्वयं पर विश्वास रखें। यात्रा में अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की आवश्यकता है।

मकर:- यदि आप तम्बाकू से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अभी ही उसे बंद कर दें। बाद में दिक्कत हो सकती है। यह आपके मन मस्तिष्क के लिए हानिकारक है। अपने से छोटों के साथ धीरज से काम लें। प्रसन्न रहें। सड़क पर अनियंत्रित वाहन चलाने से दुर्घटना संभव है।

कुम्भ:- लोगों को आकर्षित करने के लिए अतिरिक्त खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज वेतन में बढ़ोत्तरी आपके प्रसन्नता का करण होगी। किसी प्रकार की साझेदारी से बचें। यदि आप शीघ्रता में निर्णय लेंगे और अनावश्यक कार्य करेंगे तो केवल निराशा ही हाथ लगेगी।

मीन:- खुशियां बांटना बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है इसकी उपेक्षा न करें। योजनाओं में निवेश विचार करके ही करें। परिवार के सदस्यों की भी सहायता करें। यात्रा के द्वारा अपने प्रेम में नवीन ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। पार्टनर के साथ संवाद स्थापित करना कठिन होगा।