11 May Rashifal: नवीन परियोजनाओं को प्रारंभ करने के लिए शुभ दिन है

नवीन कार्यों को पूर्ण करने में महिला सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा

Updated: May 10, 2021, 07:03 PM IST

Photo courtesy: Practical Pain Management
Photo courtesy: Practical Pain Management

मेष:- जब किसी समारोह में हों उस समय अपने ज़िद्दी स्वभाव को नियंत्रित रखें, अन्यथा माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। आज सामने आई हुई योजनाओं के विषय में सोचसमझ कर ही निवेश करें। परिवार का कोई सदस्य आपके तनाव का कारण बन सकता है। आज आपकी रचनात्मकता चरम पर होगी। जीवनसाथी की ओर से मिला अनोखा उपहार आज विशेष ख़ुशी प्रदान करेगा।

वृष:- व्यापार में आज अच्छा ख़ासा फ़ायदा होगा। आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। आज आप अपने व्यापार को नवीन दिशा में बहुत ऊंचाई तक ले जा सकते हैं। अपने कभी कभार मिलने वाले मित्रों से संपर्क साधने के लिए अच्छा दिन है। नवीन कार्यों को पूर्ण करने में महिला सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में आज आप ख़ुद के लिए भी समय निकाल पाएंगे। जीवनसाथी के साथ के महत्व को आज आप समझ पाएंगे।

मिथुन:- यदि आपमें आत्मविश्वास की दृढ़ता है, तो बिना किसी के सहयोग के भी आप धन कमाने में सक्षम हो सकते हैं। आज सामाजिक उत्सव आपके संपर्क में आया कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। सावधान रहें अन्यथा व्यापार में कोई धोखा हो सकता है। पूछने वालों को नि:संकोच परामर्श देने से आप प्रशंसा के पात्र होंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।

कर्क:- नवीन गतिविधियां और मनोरंजन आपके विश्राम में सहायक होंगे, क्योंकि आपको पूर्ण विश्राम की आवश्यकता है। अनावश्यक ख़र्च से बचते हुए अपनी ज़ेब को संभालें, क्योंकि आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत अच्छा नहीं है। बच्चों से संबंधित विषयों पर उनका सहयोग करना चाहिए। आपकी आकर्षक छवि से आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा। ऑफिस में अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार आज प्रेम पूर्ण होगा।

और पढ़ें: गावो विश्वस्य मातर

सिंह:- जीवन के प्रति चैतन्य रहें। आज अर्थ लाभ की पूरी संभावना है। अपनी मानसिक शांति के लिए आपको दान पुण्य में भी भाग लेना चाहिए। परिवार की जिम्मेदारी की उपेक्षा आपको सभी के नाराज़गी का केंद्र बना देगी। अपनी समझदारी और शक्ति से आज आप धनार्जन करने में सफल होंगे। अपने जीवनसाथी के साथ कुछ रोमांचक कार्य कर सकते हैं।

कन्या:- आज आप किसी ज़रूरतमंद की आर्थिक मदद करके शांति का अनुभव करेंगे। व्यक्तिगत जीवन के बारे में मित्रों से अच्छी सलाह मिल सकती है। आज कोई पुराना मित्र पुरानी चर्चा करके आपको अतीत में ले जा सकता है।

तुला:- अवरुद्ध धन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी पारिवारिक सदस्य का स्वास्थ्य आपकी अगली योजना को स्थगित कर सकता है। आज किसी बड़े व्यवसाय को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी से अपनी बात शेयर करने का पूरा समय मिलेगा।

वृश्चिक:- आज धन की बचत को लेकर माता पिता का उपदेश सुनना पड़ सकता है। उनकी बात पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक संकट आ सकता है। नवीन परियोजनाओं को प्रारंभ करने के लिए शुभ दिन है।आज कई प्रकार की चिंता से मन चिंतित रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर स्नेह मिलेगा।

और पढ़ें: त्वत्सेवनात्परमभावमुपैति भक्त्या, संसारघोरगहनान्न बिभेति भक्त

धनु:- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वर्तमान में जीने की बजाए आपको भविष्य की भी चिंता करनी चाहिए। मनोरंजन पर अनावश्यक धन खर्च करने से बचें। प्रेमी के प्रति पूर्व से चली आ रही ग़लतफ़हमी दूर हो सकती है। आपका कोई दुश्मन आपके विषय में दुष्प्रचार करने की कोशिश करेगा। आज घटनेवाली घटनाएं तनाव पूर्ण होंगी जिससे आप दुविधा में पड़ जाएंगे। किसी छोटी सी बात को लेकर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

मकर:- आज आपको संतान की ओर से अर्थ लाभ की संभावना है, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। मानसिक अस्थिरता बनी रहेगी। आज मित्रों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। कार्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा है। सहयोगियों से आपको प्रशंसा मिलेगी और वरिष्ठ अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगें। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा। आज आपके पास पर्याप्त समय होगा, जिसमें आप अपने सभी शौक पूरा करेंगे। ज़िन्दगी की मुश्किलों को आसान बनाने में जीवनसाथी का प्रेम मददगार होगा।

कुम्भ:- आज आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिसे सुलझाने के लिए अपने बड़ों की सलाह लेना चाहिए। अपनों से ऐसी बात न करें जिससे उन्हें उदासी हो। अपने वैवाहिक जीवन की ख़राब यादें भूलकर आज प्रेम का आनंद उठाएंगे। किसी खेल में भाग लेने से शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी।

मीन:- अपना पसंदीदा कार्य करने के लिए दिन अच्छा है। आज रिअल स्टेट में किया गया निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आपकी ऊर्जा और उत्साह अनुकूल परिणाम देंगे, तनाव दूर होगा। यदि नया पार्टनर बनाना चाहते हैं तो बिना समझे उससे कोई वादा न करें। सामाजिक और धार्मिक समारोह में सम्मिलित होने के लिए दिन अच्छा है। आपके सहयोगी जीवनसाथी को आपकी ओर आकर्षित करने का पूरा प्रयास करेंगे।