12 May Rashifal: आपके चित्त की अस्थिरता परिवार की शांति भंग कर सकती है

अपनी सहजता बनाए रखें, मानसिक शांति बनी रहेगी

Updated: May 11, 2021, 02:50 PM IST

Photo courtesy: The Telegraph
Photo courtesy: The Telegraph

मेष:- आर्थिक पक्ष पूरी तरह मजबूत होता दिख रहा है। उधार दिया हुआ धन मिलने की आज सम्भावना है। समस्याओं से निजात पाने के लिए सभी की समस्याओं को ध्यान से सुनना चाहिए। तनाव की उपेक्षा करने से यह बढ़ता ही जाएगा। काम में आधुनिकता लाने से कार्यक्षेत्र बेहतर हो सकता है, और नवीन तकनीक को भी अपडेट करते रहें। आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।

वृष:- अपनी सहजता बनाए रखने से मानसिक शांति रहेगी। किसी मित्र के कारण आपकी परेशानियां दूर होंगी। आज बिना बताए कोई आपके अकाउंट में पैसे डाल सकता है, जो आपके आश्चर्य का कारण होगा। विवादों और मतभेदों की उपेक्षा करनी चाहिए। दफ़्तर में आपका पसंदीदा कार्य मिल सकता है। टैक्स और बीमा से जुड़े कार्य पर ध्यान देना चाहिए। आज का दिन सबसे ज्यादा स्नेह पूर्ण रहेगा।

मिथुन:- दूसरों की इच्छाओं का सम्मान करने से आपको भी हार्दिक प्रसन्नता होगी। आज ऐसी वस्तु का क्रय करें जिनकी कीमत बढ़ने वाली हो। आपके उत्साह वर्धन में मित्र सहयोगी होंगे। अच्छी तरह सोच विचार कर के ही नवीन परियोजना पर कार्य करना चाहिए। किसी व्यक्ति के आने से आपके पसंदीदा कार्य करने में बाधा पड़ सकती है। 

कर्क:- आज आई हुई नवीन योजनाओं पर विचार करके ही निवेश करें। आपकी मुमुक्षा (मोक्ष की इच्छा) किसी आध्यात्मिक मित्र के पास ले जाएगी। प्रिय की मानसिक अस्थिरता आपको परेशानी में डाल सकती है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करने के लिए नवीन जानकारी का उपयोग करें। खाली समय में आज कुछ रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। आपकी व्यस्तता के कारण आपका जीवनसाथी अपने आप को उपेक्षित महसूस करेगा।

और पढ़ें: सच्चिदानंद ही पूर्ण स्वतंत्र और सब पर आधिपत्य वाला है

सिंह:- कुछ नई वस्तु ख़रीदने से पहले पूर्व की सामग्रियों का इस्तेमाल करें। पारिवारिक ख़ुशी के लिए स्वयं को भी ख़ुश रखना होगा। आज ऑफिस में आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कितने महत्वपूर्ण हैं, यह बात आज आप महसूस करेंगे।

कन्या:- आज ख़र्चों को बढ़ाने से आपको बचना चाहिए। अचानक मिला कोई सुखद समाचार आज पूरे दिन को ही बदल देगा। जैसे गुलाब और केवड़े की सुगंधि एकत्रित हो जाय उसी प्रकार प्रेम में आज संयुक्त सुगंधि का अनुभव करेंगे। जीवन से जुड़े हुए निर्णय स्वयं लेने से इसका लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की अनुकूलता रहेगी।

तुला:- अधिक चिंता करने से आपकी बीमारी बढ़ सकती है। आपकी सत्यता ही असत्य पर विजय दिलाएगी। आज धर्म में धन लगाकर आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। चित्त की अस्थिरता परिवार की शांति भंग कर सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है, अन्यथा अधिकारी की दृष्टि में आपकी छवि धूमिल हो सकती है। आज परिवार के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है, जिनका कुछ उलझनों के बाद निष्कर्ष अच्छा रहेगा। जीवन के महत्वपूर्ण दिनों में से आज का एक दिन होगा।

वृश्चिक:- आज घर के किसी बुज़ूर्ग की सलाह पर धन संचय की योजना बनाएं। मेहमानों के आने से शाम ख़ुशनुमा हो जाएगी। प्रेमी पर संदेह करने की बजाय उसका हल निकालना चाहिए। किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा दिन है। आज कोई पुरानी बात जीवनसाथी के साथ अनबन का कारण बन सकती है।

और पढ़ें: सर्व चैतन्य रूपां तां आद्यां विद्यां च धीमहि

धनु:- आज अनजान में किसी की भावनाएं आपसे आहत हो सकती हैं। व्यापारी यदि यात्रा में हैं तो धन के प्रति सावधान रहें अन्यथा चोरी हो सकती है। माता पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। घर की कोई वस्तु आपको बचपन की याद दिलाएगी और आप उदास हो जाएंगे। जीवनसाथी की अनुकूलता से प्रसन्नता का अनुभव होगा।

मकर:- आज व्यपार में लाभ व्यपारियों की ख़ुशी का कारण बनेगा। स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है, ध्यान दें। घरेलू जिम्मेदारियों की उपेक्षा अपनों की नाराजग़ी का कारण बन सकती है। किसी का हस्तक्षेप प्रिय से दूर कर सकता है। आपकी प्रतिस्पर्धा आपको अन्यों से आगे रखेगी। आपके सहज प्रेम के कारण प्रेमी गदगद हो जाएगा। वैवाहिक जीवन की दृष्टि से थोड़ा मुश्किल वक्त है।

कुम्भ:- अपनी उच्चस्तरीय ऊर्जा के कारण आप अपने कार्य को शीघ्र पूर्ण कर लेंगे। आज अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपके व्यक्तित्व का आकर्षण नवीन मित्र बनाने में सहयोगी होगा। अनियंत्रित शब्द शांति भंग करते हैं, इसलिए आपको नियंत्रित शब्द का ही प्रयोग करना चाहिए। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण करने से सफलता प्राप्त करेंगे। व्यक्तित्व में निखार का प्रयास संतोषजनक परिणाम देगा। जीवनसाथी की ओर से जानबूझकर भावनाएं आहत की जा सकती हैं, जो आपके उदासी का कारण बनेगी।

मीन:- आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूर्ण संभावना है। उधार दिया हुआ पैसा आज मिल सकता है। जीवनसाथी की प्रेरणा से नशे की लत छोड़ सकते हैं। आज गोष्ठियों में भाग लेने से नवीन विचारों का उत्पादन होगा। परिवार के साथ एकांत में समय बिताने के लिए अचानक छुट्टी ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आज का दिन उत्तम है।