18 March Rashifal: इष्टदेव के ध्यान से लाभ होगा

आज आप कठिन से कठिन कार्य सरलता से पूरा कर लेंगे, धैर्य पूर्वक कार्य करें, सहयोगियों का साथ मिलेगा

Updated: Mar 17, 2021, 01:38 PM IST

Photo Courtesy: News Track
Photo Courtesy: News Track

मेष:- आज कार्य की अधिकता से दिन व्यस्त रहेगा। पारिवारिक गड़बड़ी को दूर करने के लिए किसी समायोजन की आवश्यकता है। अनावश्यक खर्च आपकी चिंता का कारण हो सकता है। और कुछ थकान महसूस करेंगे।

वृष:- आज कठिन परिश्रम के कारण आप अधीर हो सकते हैं, और आपकी प्रतिभा प्रश्नचिन्ह के घेरे में आ सकती है। आज आप अति उत्साह में स्वयं के लिए कोई अच्छी योजना बना सकते हैं। अतिरिक्त जिम्मेदारी के कारण खर्च बढ़ सकता है। सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

मिथुन:- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आज के कुछ क्षण आपके लिए अविस्मरणीय रहेंगे। कठिन से कठिन कार्य को आप सरलता से पूरा कर लेंगे। धैर्य पूर्वक कार्य करें। मित्र के साथ विरोधाभासी राय हो सकती है। आमद कम और खर्च ज्यादा की संभावना है। तनाव के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा। इष्टदेव के ध्यान से लाभ होगा।

कर्क:- आज लिए गए निर्णय अच्छे परिणाम प्रदान करेंगे। आज आप कठिन कार्य को भी सरलता से संपन्न करने में अपना कौशल प्रदर्शित करेंगे। अपने मित्र के यहां किसी उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप भविष्य के लिए उपयोगी धन को अच्छे से संभालेंगे। उत्साह और खुशी आपके फिटनेस का कारण बनेंगे।

और पढ़ें: जीते जी मुक्त हो जाना ही पूर्ण स्वतंत्रता

सिंह:- आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें, आध्यात्मिक कार्य में भागीदारी से खुशी मिलेगी। आज अपने काम में आपको यश की प्राप्ति होगी। प्रभावी नियोजन के साथ अपने कार्य कौशल में दक्षता प्राप्त करेंगे। दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आवश्यकतानुसार ऋण लेना फ़ायदेमंद रहेगा। आज अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले सकेंगे।

कन्या:- आज किसी गहरी चिंता का सामना करना पड़ेगा जिसको इष्ट स्मरण से दूर करने का प्रयास करना चाहिए। आज कार्य का दबाव रहेगा जिसे योजना बद्ध तरीक़े से निपटाएं। प्रेम में अहंकार को विकसित न होने दें। आवश्यकता की पूर्ति के लिए छोटे ऋण लेना लाभकारी सिद्ध होगा। नेत्र पीड़ा संभव है।

तुला:- आज असाधारण वस्तु की प्राप्ति आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। नवीन संबंध और समर्थन प्राप्त होने के योग हैं।नौकरी का दबाव आपको अधीर बना सकता है। मित्र के प्रति अपना दृष्टिकोण स्पष्ट रखें। अनियंत्रित खर्च से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सिर दर्द संभव है।

वृश्चिक:- अपने अच्छे दृष्टिकोण के माध्यम से क्षमताओं को साबित करेंगे। कठिन से कठिन परिस्थितियों को सरलता से संभाल लेंगे। जिससे आपको संतोष जनक परिणाम मिलेगा और सहयोगियों का समर्थन प्राप्त होगा। मित्र के प्रेम को समझने में सक्षम होंगे। आपके द्वारा किए गए अतिरिक्त कार्य से धन की अच्छी प्राप्ति होगी। आपकी प्रसन्नता ही आपके अच्छे स्वास्थ्य का कारण बनेगी।

और पढ़ें: अविचल भक्ति प्राप्त करने का संतों का मार्ग

धनु:- आप चिंताओं के शिकार हो सकते हैं। समय से पूर्व कार्य संपादित करने में कुशलता दिखाएंगे और अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे। प्रेम संबंध के प्रति गंभीर होंगे और पैसे की बचत करने की स्थिति में होंगे। आपकी उच्चस्तरीय ऊर्जा के कारण आज स्वास्थ्य का विशेष आनंद मिलेगा।

मकर:- आज दिन की शुरूआत कुछ निराशाओं के साथ हो सकती है, आत्मविश्वास की कमी कार्यक्षमता को मंद करेगी। आपकी थकान आपके व्यवहार से ही स्पष्ट हो जाएगी, खर्च की अधिकता रहेगी। सर्दी बचें।

कुम्भ:- आज आपकी कल्पना के अनुसार लाभ मिलेगा। कर्तव्य निर्वहण में सावधान रहें। मित्र के साथ व्यवहार में संवेदनशील हो सकते हैं। खर्च अधिक होगा और संसाधनों के प्रबंधन में कठिनाई हो सकती है। मां के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।

मीन:- आज का दिन आपके लिए चुनौती पूर्ण होगा। आध्यात्मिकता से सफलता प्राप्त हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का स्नेह मिलेगा। आप अपनी कुशल कार्यशैली विकसित करने में समर्थ होंगे। साथी का साथ सौहार्द पूर्ण रहेगा। बचत में सक्षम होंगे तथा धन का उपभोग करेंगे। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा।