18 May Rashifal: आय में वृद्धि होगी, सुरक्षित आर्थिक योजनाओं में निवेश करें

काम में आधुनिकता और नई तकनीक का प्रयोग करने से बेहतर प्रदर्शन होगा

Updated: May 17, 2021, 07:10 PM IST

Photo courtesy: Wallpaper Cave
Photo courtesy: Wallpaper Cave

मेष: - आज आपके आध्यात्मिक गुरु का आशीर्वाद मन:शांति के कारण बनेंगें । व्यापार में अच्छा खासा लाभ होगा। आज व्यापार को नवीन दिशा में ऊंचाई तक ले जाएंगे। परिवार में तनाव होने के कारण आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है। प्रतिकूल परिस्थितियों से शिक्षा मिलती है। लाभ की दिशा में आज प्रारब्ध साथ देगा, क्योंकि आप समय का सही उपयोग करेंगे। किसी नवीन पुस्तक से आपकी मित्रता हो सकती है। किसी की बातों में आकर जीवनसाथी से आपकी अनबन हो सकती है लेकिन सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा।

वृष: - नवीन अनुबंध लाभदायक सिद्ध होंगे। लेकिन कल्पना के अनुसार नहीं। निवेश के निर्णय में शीघ्रता न करें। आज शाम को कोई अच्छी खबर परिवार में खुशी का वातावरण लेकर आएगी। काम में आधुनिकता और नई तकनीक का प्रयोग करने से बेहतर प्रदर्शन होगा। आज घर में कोई पार्टी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कुछ आनंद दायिनी योजना बनाएं।

मिथुन: -आज मित्र आपकी सोच से अधिक मददगार साबित होंगे। आर्थिक सुधार के कारण आवश्यक सामग्री ख़रीद सकेंगे। अपने द्वारा किए गए काम का श्रेय स्वयं लें। घर के लोग आज अपनी परेशानी आपसे शेयर करेंगे। जीवनसाथी के साथ आत्मीयता पूर्ण बातें करने का सही समय है।

कर्क: - अपने स्वास्थ्य सुधार की दिशा में कार्य करके समय का सदुपयोग करें। जो लोग नशा करते हैं वे लोग नशे की स्थिति में अपना भारी नुकसान कर सकते हैं, इसलिए नशे से दूर रहना चाहिए। प्रेम में मोड़ आ सकता है। प्रतिद्वंद्वी के साजिश का शिकार हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका व्यक्तित्व सामान्य लोगों से अलग है। आज दफ्तर की कोई समस्या आपको चिंतित करेगी। वैवाहिक जीवन के फ़ायदों को आज आप हासिल कर सकेंगे।

और पढ़ें:  सृष्टि क्या है, यह कितने प्रकार की होती है

सिंह: - चिकित्सक की राय के बिना औषधि लेना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। रुका हुआ लोन आज प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक प्रतिकूलता के कारण परिवार की ओर से निराशा मिलना संभव है। ऑफिस में सब आपके अनुकूल रहेगा। आज ऑफिस से अचानक घर आकर छुट्टी मना सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।

कन्या: - आज अपनी उच्चस्तरीय ऊर्जा का इस्तेमाल अच्छे काम में करना चाहिए। सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करने से आय में वृद्धि होगी। परिवार वालों के साथ हास-परिहास से वातावरण हल्का फुल्का रहेगा। स्वयं को पेशेवराना अंदाज में लोगों के सामने रखने से कैरियर में बदलाव की दृष्टि से लाभदायक सिद्ध होगा। थोड़ा सा प्रयास करने से आज का दिन वैवाहिक के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

तुला: - लम्बे समय से चल रही बीमारी आज ठीक हो सकती है। खर्चे को नियंत्रित करें। सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता मानसिक दबाव का कारण बन सकती है। आज नए ग्राहकों से बात करने के लिए दिन अच्छा है। जीवन में समय का सदुपयोग करना चाहिए। आपका जीवनसाथी एक फ़रिश्ते की तरह है इस बात का अनुभव आज आपको हो सकता है।

वृश्चिक: - अपने तीव्र मस्तिष्क का भरपूर उपयोग आपको करना चाहिए। आज आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं, और आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। घरेलू परिवर्तन से पूर्व सबसे परामर्श करना आवश्यक है। व्यापारियों को आज अचानक लाभ हो सकता है। आपकी रचनात्मकता और उत्साह का लाभ भी आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किया गया मज़ाक विवाद का रूप ले सकता है।

और पढ़ें:  गृहस्थी में रहते हुए कैसे करें संन्यास धर्म का पालन

धनु: - आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके सगे आपसे आर्थिक मदद की अपेक्षा करेंगे, लेकिन उनकी मदद करने से आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। शीघ्र ही सुधार भी होगा। आपकी उच्चस्तरीय ऊर्जा के कारण परिणाम सकारात्मक होंगे। घरेलू तनाव दूर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी हर बात सभी लोग सुनेंगे। आज कोई काम अटक सकता है। आवश्यकताओं की पूर्ति न होने से घर में तनाव हो सकता है।

मकर: - आज का दिन आनंद से परिपूर्ण रहेगा, कोई बड़ी योजना या अच्छे विचार आपको आकर्षित कर सकते हैं। बिना जाने समझे कोई भी निवेश न करें। आपके स्वभाव की मृदुता समस्याओं का समाधान करने में कारगर साबित होगी। सहयोगियों और वरिष्ठों के सहयोग से ऑफिस का काम तेजी से पूरा होगा। आज आपके द्वारा निकले हुए शब्द घर वालों को आहत कर सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से कुछ ऐसा कार्य होगा जो आपके लिए अविस्मरणीय होगा।

कुम्भ: -  लघु उद्योग वालों को किसी करीबी की सलाह से आर्थिक लाभ हो सकता है। पुराने रिश्तों को पुनर्जीवित करने के लिए आज अच्छा दिन है। योग्य कर्मियों के पदोन्नति के योग हैं। पारिवारिक समस्याओं के कारण आप स्वयं को समय नहीं दे पा रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं, आपको खुद के लिए भी समय निकालना चाहिए। जीवनसाथी की ओर से भरपूर स्नेह प्राप्त होगा।

मीन: - बच्चों के साथ समय बिता कर अपना टेंशन दूर कर सकते हैं। कोर्ट से जुड़े आर्थिक मामले में आपको विजय मिल सकती है। आज आप सभी के आकर्षण के केन्द्र रहेंगे। सहयोगियों के साथ काम करते समय चतुराई से काम लें। खर्चों को लेकर जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।