19 April Rashifal: आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने से लाभ होगा

पूर्व में किया गया परिश्रम आज आपका सौभाग्य बनकर आपकी सहायता करेगा, किसी महापुरुष के आशिर्वाद से आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है

Updated: Apr 18, 2021, 05:17 PM IST

Photo Courtesy: Punjab Kesari
Photo Courtesy: Punjab Kesari

मेष:- आप का परिश्रमी स्वभाव लोगों के लिए प्रेरणा श्रोत बनेगा और इससे आज आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी मानसिक दबाव का कारण बन सकती है। आज अपने प्रिय की पसंद का परिधान धारण करें। परिवार में किसी का खराब स्वास्थ्य आपके निजी जीवन में परेशानी का कारण बन सकता है। संभव है कि आज कुछ मानसिक व्यायाम करना पड़े। मेष राशि के कुछ जातक कविता-कहानी लिख सकते हैं और कुछ लोग भविष्य की योजनाओं पर गंभीर चिंतन कर सकते हैं।
 

वृष:- आज कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के कारण आपकी शांति भंग हो सकती है। इसलिए कोई रुचिकर ग्रंथ पढ़ना चाहिए। अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने की तीव्र लालसा आपके मन में होगी। आज गृहकार्य सम्पन्न करने में बच्चों का सहयोग मिलेगा। आज बहुत सुन्दर व्यक्ति से मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप सचमुच लाभ चाहते हैं तो दूसरों की बात भी ध्यान से सुनना चाहिए।

मिथुन:- आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सूर्य की रोशनी, धूआँ और प्रदूषण से आपको बचना चाहिए क्योंकि नेत्र में कोई परेशानी आ सकती है। आज आपके परिवार का ही कोई व्यक्ति आपकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। लेकिन आपको अपना मन मस्तिष्क स्वस्थ रखने की आवश्यकता है। अपने प्रिय में कमी खोजने से तनाव बढ़ सकता है, अतः इसमें समय नष्ट न करें क्योंकि इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा।
 

कर्क:-  पूर्व में किया गया परिश्रम आज आपका सौभाग्य बनकर आपकी ओर आएगा, किसी महापुरुष के आशिर्वाद से आपकी मनोकामना पूर्ण होती दिख रही है। आप अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का प्रयोग किसी आयोजन को समायोजित करके करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा लेकिन अपनी गोपनीयता भंग न होने दें। अपनी मन:स्थिति भी गोपनीय रखें। मित्रों का सहयोग भरपूर मिलेगा।

और पढ़ें : हृदय की नीरसता को दूर करने का उपाय है भगवद्भक्ति

सिंह:-  नवीन अनुबंध लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं, लेकिन कल्पना के अनुसार लाभ नहीं देंगे। निवेश से संबंधित निर्णय लेने में शीघ्रता न करें। आपका  सुन्दर स्वभाव लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा, जिससे नवीन संबंध बनने के आसार हैं। आज प्रथम दृष्टया कोई आपको पसंद कर सकता है। आज आप जीवनसाथी की ओर से अपने आप को उपेक्षित अनुभव कर सकते हैं। गृहकार्य में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घरेलू चीजों को लापरवाही से इस्तेमाल करना आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।
 

कन्या:-  आज कुछ आवश्यक योजनाओं का क्रियान्वयन होगा जिसके कारण आपको आर्थिक लाभ होगा। छोटी-छोटी बातें परेशानी का कारण बनें, इससे पहले उनकी उपेक्षा करना ही उचित होगा। स्वजनों के साथ कुछ अनबन हो सकती है। प्रिय को पर्याप्त समय देना चाहिए अन्यथा उनके कोप भाजन बनेंगे। काम में चित्त की एकाग्रता आवश्यक है। शब्दों को नियंत्रित रखें अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है।

तुला:-  यद्यपि आर्थिक स्थिति के सुधरने के आसार हैं, तथापि पानी की तरह बहता हुआ पैसा योजनाओं को अवरुद्ध कर सकता है। इस समय सावधानी की आवश्यकता है अन्यथा आपके निकटस्थ लोग आपकी उदारता का ग़लत फ़ायदा उठा सकते हैं। कहीं ऐसा न हो कि आप ठगा हुआ महसूस करें। सीमा के अन्तर्गत उदारता गुण है, लेकिन सीमा से अधिक उदारता परेशानी का कारण बन सकती है। प्रिय की ओर से कुछ ख़ास उपहार मिल सकता है। घर में किसी का स्वास्थ्य आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। यह ध्यान रहे कि ईश्वर कृपा उसी को प्राप्त होती है जिसके ऊपर आत्मकृपा होती है।
 

वृश्चिक:- आज मानसिक उथल-पुथल और दिक्कत का कारण काम का दबाव रहेगा। भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखने की आवश्यकता है। थोड़ा समय अपनों के लिए भी निकालना चाहिए। एकाग्र होकर कठिन परिश्रम करने से आपको सफलता मिलेगी। बाहरी लोगों की बातों में न आएं क्योंकि ये आपके परिवार में कलह उत्पन्न करा सकते हैं। सड़क पर सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं नहीं दुर्घटना हो सकती है। 

और पढ़ें : बिना विवेक के किसी भी कार्य में नहीं मिलेगी सफलता

धनु:-  अपने स्वप्न को साकार करने के लिए ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करना चाहिए। आपका गर्मजोशी भरा स्वभाव घर के माहौल को खुशनुमा कर देगा। आपके व्यक्तित्व की सुगंधि वातावरण को सुगंधित कर देगी। आज अपने प्रिय की कमी महसूस होगी। रचनात्मक कार्यों में आज सफलता मिलेगी। आज आपको एक अलग पहचान मिलेगी जिसकी प्रतीक्षा आपको  लम्बे समय से थी।

मकर:-  आपका तेज़ दिमाग कुछ भी आसानी से सीखने में आपकी मदद करेगा। आर्थिक तंगी के कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है। अचानक आई हुई कोई समस्या पारिवारिक अशांति का कारण बन सकती है। आपकी योजना को आपकी ऑफिस का ही कोई व्यक्ति अटका सकता है। इसलिए सावधान रहना चाहिए। लोगों को परखने की क्षमता आपको अलग पहचान दिलाएगी।

कुम्भ:-  आज आप अपना कार्य स्वयं सुनिश्चित करें। प्रिय की दूरी आपकी अशांति का कारण बनेगी। जीवनसाथी के उपेक्षात्मक भाव की उपेक्षा करना ही श्रेयस्कर होगा। पेट संबंधी परेशानी हो सकती  है।

मीन:-  जीवनसाथी की उपेक्षा परिवार की अशांति का कारण बन सकता है। इसलिए इसे गंभीरता से लें। आपके बहुत ख़ास लोग आपके भविष्य की योजना में आपका सहयोग करेंगे, जिससे आपको सफलता मिलेगी। आपके साथ रहने वाला आपका मित्र आपकी लापरवाही से चिढ़ सकता है। नवीन योजनाएं आकर्षक और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। दूसरों से परामर्श करना लाभदायक सिद्ध होगा।