19 May Rashifal: हर काम भाग्य पर नहीं छोड़ना चाहिए

संकट की घड़ी में परिवार का सहयोग मिलेगा

Updated: May 19, 2021, 04:42 AM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

मेष:- यात्रा तनाव पूर्ण लेकिन स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी से उधार लिया हुआ पैसा वापस कर देना चाहिए, अन्यथा आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।  आपको यथार्थवादी बनने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। आज व्यस्तता रहेगी। आपके द्वारा दिया गया परामर्श लोग बेहिचक मान लेंगे। विवाहित लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा दिन है।

वृष:- आपके आत्मविश्वास के कारण लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। दिन फ़ायदेमंद है, लेकिन आपको ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जो धन और समय नष्ट करते हों। आपके साथ कोई विश्वासघात कर सकता है। आज कार्यालय का औचक निरीक्षण हो सकता है, और आपसे हुई ग़लती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इस राशि के व्यापारी अपने व्यापार को नई दिशा दे सकते हैं। घरेलू सद्भाव कायम रखने के लिए घर के छोटे सदस्यों के साथ भी आपको बैठना चाहिए। जीवनसाथी का मिज़ाज बढ़िया है आपको कोई उपहार मिल सकता है।

मिथुन:- आज किया गया योगाभ्यास आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आपकी लगन आपको वित्तीय लाभ दिलाएगी। अचानक आई हुई कोई जिम्मेदारी पूर्व सुनियोजित कार्य में बाधक बन सकती है। औरों के लिए अधिक और स्वयं के लिए कम करने का अनुभव आज आपको होगा। अपनी व्यक्तिगत गोपनीयता को भंग न होने दें। लक्ष्य प्राप्ति की दृष्टि से अन्य दिनों की तुलना में आज का दिन अच्छा है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज आप घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है।

कर्क:- संभव है कि आज अचानक अनदेखा लाभ आपको हो जाय, संकट की घड़ी में परिवार का सहयोग मिलेगा। आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए दूसरों के अनुभव का लाभ आपको लेना चाहिए। नवीन प्रस्ताव आकर्षक होंगे। निर्णय में शीघ्रता न करें। कुछ लोगों की आकस्मिक यात्रा हो सकती है। वैवाहिक जीवन की खूबसूरती का अनुभव आज आप करेंगे।

और पढ़ें: श्रद्धा से तो भक्त भी कर सकता है भगवान पर शासन

सिंह:- अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लेना चाहिए। संभव है कि आपका विश्वास पात्र आपसे कुछ छुपा रहा हो। दूसरों को खुश करने की क्षमता का लाभ आज आपको मिल सकता है। नए विचार फ़ायदेमंद साबित हो सकते हैं। आज आप एकांत में अपना समय बिता सकते हैं। जीवनसाथी के पूर्ण समर्पण का अनुभव करेंगे।

कन्या:- स्वास्थ्य को ठीक रखने का प्रयास करें। हर काम भाग्य पर नहीं छोड़ना चाहिए। आज धन खर्च करने से आर्थिक दिक्कत तो होगी लेकिन भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। आज आपको बीमारी से जूझ रहे रिश्तेदार के पास उसे देखने के लिए जाना चाहिए। ऑफिस का काम पूरा करके ही दस्तावेज वरिष्ठ को सौंपे। आज कुछ समय एकांत में बिताना आपके लिए हितकर होगा। जीवनसाथी आज आपको एकबार फिर पुराने दिनों की ओर ले जाएंगे।

तुला:- आज मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपना धन धर्म में लगा सकते हैं। भय,शंका और लोभ आदि नकारात्मक विचारों से आपको दूर रहना चाहिए, क्योंकि ये आपको गर्त में ले जाएंगे। बच्चे को पुरस्कार मिलने से आज आप ख़ुशी से भर जाएंगे। क्योंकि वही आपका स्वप्न साकार करेगा। विवादित मुद्दों से बचें, यदि आप किसी खास से मुलाकात करने वाले हैं तो अपनी ईमानदारी और स्पष्टवादिता बरकरार रखें। आपकी दृढ़ क्षमताओं की प्रशंसा होगी। भविष्य की योजनाओं पर एकबार फिर से सोचने की आवश्यकता है। पारिवारिक उलझनों के कारण दाम्पत्य प्रभावित होगा, लेकिन आप अपनी बुद्धिमत्ता से उसे संभाल लेंगे।

वृश्चिक:- दिन की व्यस्तता का असर स्वास्थ्य पर नहीं होगा। लेकिन इसे नियम न मानकर जीवन और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। किसी रिश्तेदार के घर जाने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। घरेलू आवश्यकताओं के प्रति उपेक्षा महंगी पड़ सकती है। परिवार के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। अधूरे कार्य को पूरा न करना आपके लिए महंगा पड़ेगा। किसी काम के लिए साथी पर दबाव डालने से आप दोनों में दूरी आ सकती है।

और पढ़ें: श्रीमद्भगवद्गीता और भगवान श्री कृष्ण के भक्त

धनु:- आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छा पूर्ति के लिए नवीन मार्ग प्रशस्त करेगी। व्यापारियों को निवेश करने से पूर्व सोच समझकर ही करना चाहिए। आज की पार्टी में आए मित्र आपका उत्साह वर्धन करेंगे। तमाम विरोधों के बाद साझेदारी में किया गया कार्य लाभदायक सिद्ध होगा। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाना और गहरी नींद का पूरा आनंद ले पाएंगे।

मकर:- आर्थिक सुधार के चलते आप आसानी से आप अपना पुराना उधार आसानी से चुका सकेंगे। अपनी महत्वाकांक्षाओं को माता पिता के सामने निवेदन करने का सही समय है, वे आपका सहयोग करेंगे। आपको भी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। कार्य की दिशा में आपकी मेहनत रंग लाएगी। दूसरों की मदद करने में भी अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल करना चाहिए। अनावश्यक मामलों में पड़ने से बचें। किसी ख़रीददारी को लेकर जीवनसाथी से तकरार हो सकती है।

कुम्भ:- आज अकल्पनीय स्रोत से धनार्जन के योग हैं। पारिवारिक सदस्यों पर अधिक कंट्रोल करने से बेवजह विवाद हो सकता है, और आपको उनकी आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। पवित्र प्रेम ईश्वर का स्वरूप है। प्रेम की पवित्रता धर्म और अध्यात्म की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करती है। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन सबसे अच्छा रहेगा।

मीन:- आर्थिक समस्याओं ने आपकी रचनात्मक सोच को खत्म कर दिया है। पैसे को लेकर परिवार में कहासुनी हो सकती है। घर वालों के सामने आर्थिक स्पष्टता आवश्यक है। आज आपको उदार पूर्ण स्नेह भरा उपहार मिल सकता है। आज आपके पास धनार्जन की पर्याप्त क्षमता होगी। शहर से बाहर की यात्रा आवश्यक जान पहचान की दृष्टि से फ़ायदेमंद रहेगी। आज जीवनसाथी का रवैया प्रेम प्रदायक होगा।