20 May Rashifal: पुराना निवेश आज लाभ प्रदान करेगा

आपकी उदारता आपके जीवन में ख़ुशियों के पल लेकर आएगी

Updated: May 19, 2021, 02:37 PM IST

Photo courtesy: Pinterest
Photo courtesy: Pinterest

मेष:- इस राशि के वे लोग जो विदेशों में व्यापार करते हैं, उन्हें आज अच्छा लाभ होगा। आज आप सबके आकर्षण के केंद्र रहेंगे। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। जीवनसाथी का निराला रूख़ देखने को मिलेगा।

वृष:- ख़ुशमिज़ाज रहें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आर्थिक प्रबंधन में संबंधियों की भागीदारी ठीक नहीं है। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें मनोनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरी वालों को भी अपनी प्रतिभा को प्रकाशित करने का भरपूर मौक़ा मिलेगा। आज आप अपने अधूरे काम को पूरा करेंगे। किसी दोस्त या रिश्तेदार के कारण वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है।

मिथुन:- बीते दिनों में किये गये निवेश का लाभ आज मिलने के योग हैं। मित्रों के साथ शाम अच्छी होगी। दफ्तर में कोई आपकी बनी बनाई योजना को बर्बाद कर सकता है, अत: सतर्क रहने की आवश्यकता है। बातों को समझने की कोशिश करनी चाहिए। आज का दिन वैवाहिक जीवन के स्नेहपूर्ण दिनों में से एक होगा।

कर्क:- आपके अथक प्रयास के परिणाम में सफलता अवश्य मिलेगी। कीमत बढ़ने वाली वस्तुओं का आज क्रय करना चाहिए। प्रेम की दृष्टि से आज का दिन विशेष है। सहयोगियों के साथ काम करते समय सतर्क रहें। आज की गई यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें, जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है।

और पढ़ें: निर्वाच्यमूर्तिं हि भेदादिशून्यं, विभुं रक्षकं लोकपालं प्रसन्नं, रमाकांत देवं सदा मोक्षरूप, मुकुंद स्वरूपं गुरुं वै नमाम:

सिंह:- दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए निर्णय लेना चाहिए, अन्यथा मानसिक तनाव बढ़ सकता है। किसी मित्र के परामर्शानुसार कार्य करने से धन लाभ अवश्य होगा। आज जीवनसाथी मददगार सिद्ध होगा। महबूब के प्रेम को आज महसूस किया जा सकेगा। आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इससे बचने के लिए आपको कूटनीति का प्रयोग करना चाहिए। जीवनसाथी आज धरती पर ही स्वर्ग जैसा वातावरण निर्मित करेंगे।

कन्या:- आज धनहानि होने की संभावना है, इसलिए लेनदेन के मामलों में सतर्कता की आवश्यकता है। मित्रों की ओर से ख़ुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में परिवार की अनुकूल भूमिका का अनुभव आज होगा। इस राशि के बच्चों के माता पिता को सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि हो सकता है कि उनके बच्चों को खेलते समय चोट लग जाय। आज यदि जीवनसाथी दुखी हैं, और आप उन्हें खुश रखना चाहते हैं तो आपको मौन रहना चाहिए।

तुला:- आर्थिक स्थिति आज बहुत अच्छी नहीं रहेगी। बचत करने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। अशांत लोगों से मिलकर अपनी शांति भंग न होने दें। किसी से बिजनेस संबंधी वादा करने से पहले अपने लाभ हानि विचार कर लें क्योंकि हो सकता है कि सामने वाला आपकी उदारता का ग़लत फ़ायदा उठाना चाहता हो। महत्वहीन बातों को दोहराना आपके लिए ठीक नहीं है। जीवनसाथी में आज ऊर्जा और प्रेम की अधिकता दिखाई देगी।

वृश्चिक:- नशा करने से शरीर और मन के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी बिगड़ती है। आज आपको अपने प्रभाव का प्रयोग घरेलू मुद्दों को शांत करने के लिए करना चाहिए। कोई अच्छा समाचार आपको उत्साहित कर देगा। आज किसी बड़े व्यावसायिक लेनदेन को अंजाम दे सकते हैं। और मनोरंजन से जुड़ी परियोजना का संयोजन भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीज़ें आज आपको भावुक बना देंगी।

और पढ़ें: धृतं सर्व शास्त्रं ददाति द्रुतं वै तपस्यारतो य:सदैवात्म चित्त:

धनु:- पूर्व के मानसिक दबाव से निजात पाने के लिए आपको आराम की आवश्यकता है। नवीन गतिविधियां आपके विश्राम में सहायक होंगी। आज घूमने में अधिक खर्च हो सकता है। आपके और प्रिय के बीच दरार पैदा करने वाले मुद्दों पर बहस करने से बचें। अपने बॉस के नज़रों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करना चाहिए। हितैषी ग्रह आज आपको खुशी प्रदान करेंगे और आज की शाम को जीवनसाथी के साथ यादगार बना देंगे।

मकर:- आपकी उदारता आपके लिए ख़ुशी के पल लेकर आएगी। यदि आप प्रॉपर्टी बेचना चाहते हैं तो आज उसका अच्छा दाम मिलेगा और उससे अच्छा धनार्जन भी कर सकते हैं। मित्रों की ओर से आपको अचानक कोई उपहार मिल सकता है। व्यापारिक लेनदेन में भावनाएं नियंत्रित रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आज का समय बहुत अच्छा रहेगा।

कुम्भ:- आज आर्थिक दृष्टि से बचत की संभावना कम है। आपके किसी क़रीबी के मूड को समझना असंभव सा होगा। आज प्रिय की दूरी आपके खलेगी। आपकी टीम का सबसे अधिक खीझने वाला व्यक्ति आज सबसे अधिक समझदार नज़र आएगा। यदि आप घर से बाहर रहते हैं तो घर से आई कोई खबर आपको भावुक कर देगी। रिश्तेदार के कारण जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। लेकिन आप अपनी समझदारी से मामले को सुलझा लेंगे।

मीन:- किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर ही कार्य करें, अन्यथा हानि हो सकती है। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर देगा। आज कार्यालय में ये पता लग सकता है कि जिसे आप दुश्मन समझते थे वो वस्तुतः आपका शुभचिंतक है। परिस्थितियों से भागने की नहीं उनका सामना करने की आवश्यकता है। परिवार के कारण आपका वैवाहिक जीवन नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन अपनी कुशलता से आप उसे संभाल लेंगे।