21 May Rashifal: आज आपका बड़ा स्वप्न साकार होगा

नौकरी की तलाश में जुटे लोगों का कार्य बनने के योग हैं

Updated: May 20, 2021, 05:59 PM IST

Photo courtesy: Healthline
Photo courtesy: Healthline

मेष:- वाहन चलाने में सावधानी बरतें। लेनदेन के मामले में सतर्क रहें। आज धन हानि हो सकती है। नज़दीक वाले रिश्तेदार के यहां जाना अच्छा रहेगा। आपका काम दरकिनार हो सकता है। पेशेवर तौर पर आज का दिन अच्छा है, और आपको आज दिन का पूरा सदउपयोग करना चाहिए। आज आपकी प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ चर्चा करने का पर्याप्त समय मिलेगा।

वृष:- आज धन का आगम होने से कई कठिनाइयां दूर होंगी। आपके विनोदी स्वभाव के कारण आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कार्य संबंधी मेलजोल में धैर्य से काम लेना चाहिए। आज एकांत में रहना आपके लिए हितकर होगा। अपने जीवनसाथी के साथ बात करके कुछ मस्ती भरी योजना बनाएं।

मिथुन:- आज अत्यधिक व्यस्तता के बाद भी आप शारीरिक रूप से दुरुस्त रहेंगे। अतिरिक्त आय के लिए सृजनात्मक विचारों का आश्रय लें। कोई मित्र परामर्श करेगा। मतभेद के कारण व्यक्तिगत संबंध बिगड़ सकते हैं। नौकरी वालों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। अनजान में हुई ग़लती के कारण डांट पड़ सकती है। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी द्वारा परिवार के बीच में कोई निजी बात उजागर हो सकती है।

कर्क:- यह बात याद रखने की है कि अच्छाई की अपेक्षा बुराई आकर्षक अवश्य है, लेकिन उसका असर खराब ही होता है। निवेश के लिए समय अच्छा नहीं है। मित्रों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। बच्चों के काम के लिए भी थोड़ा समय निकालना चाहिए। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों का कार्य बनने के योग हैं, आज उन्हें सर्विस मिल सकती। आज थोड़ा सा वक्त स्वयं के लिए भी निकलें। विश्वास की कमी के कारण आज दंपति के बीच तनाव की संभावना है।

और पढ़ें: सर्व चैतन्य रूपां तां आद्यां विद्यां च धीमहि

सिंह:- लेनदेन के मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि धनहानि हो सकती है। युवाओं के साथ पार्टनरशिप अच्छी रहेगी। ऑफिस के वातावरण को समझते हुए आपको व्यवहार करना चाहिए, अनावश्यक न बोलें। जिनसे प्रतिष्ठा धूमिल हो उनसे जुड़ने से बचें। एक लम्बे समय के बाद आज जीवनसाथी के साथ नज़दीकी महसूस होगी।

कन्या:- यदि लोन लेने की दिशा में आप प्रयासरत थे, तो आज आपका वह प्रयास सफल हो सकता है। रचनात्मक कार्य से आपको शांति मिलेगी। युवाओं के साथ काम में सहभागिता अच्छी रहेगी। नए लोगों के बीच में काम करने के लिए आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज वैवाहिक जीवन के उज्वल पक्ष का अनुभव करेंगे।

तुला:- आज आपका बड़ा स्वप्न साकार होगा। लेकिन अपने आप को नियंत्रित रखें। अधिक खुशी भी परेशानी का कारण बन सकती है। जीवनसाथी की ओर से एक ख़ूबसूरत उपहार के साथ हर खुशी मिलेगी। प्रेम में नया मोड़ आ सकता है। आज का लिया गया निर्णय प्रभावशाली रहेगा।

वृश्चिक:- आपकी प्रगति में आपकी नकारात्मकता बाधक है। चिंता के कारण आपकी सोचने समझने की क्षमता समाप्त हो गई है। लेकिन सकारात्मक सोच से स्थितियां बदल सकती हैं। रियलस्टेट में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। समाजिक गतिविधियां अच्छी रहेंगी, लेकिन अपनी गोपनीयता भंग न होने दें। व्यापारियों को लाभ होगा। खाली समय में धर्म स्थल में जा सकते हैं। अनावश्यक विवाद से बचना चाहिए। आज जीवनसाथी धरती पर ही स्वर्ग का अनुभव कराएंगे।

और पढ़ें: अपनी प्रवृत्ति को अन्तर्मुखी कैसे बनाएं

धनु:- अत्यधिक ऊर्जा के कारण आज असाधारण कार्य सम्पन्न करेंगे। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित स्थान पर रखें क्योंकि आने वाले समय में वही आपके काम आएगा। आज आपका व्यवहार लोगों की खुशी का कारण बनेगा। रचनात्मक कार्य वालों को एक अलग से शोहरत और पहचान मिलेगी। आज का दिन फ़ायदेमंद रहेगा, आप हर काम में अव्वल रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ एकबार फिर से नवीन प्रेम का अनुभव करेंगे।

मकर:- आर्थिक दृष्टि से नवीन मौक़े लाभदायक सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक गतिविधियां सभी को खुश रखेगी। प्रिय को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ सकता है। नई परियोजनाओं को शुरु करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज ध्यान योग में समय का सदुपयोग कर मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी की ओर से उदासी मिल सकती है।

कुम्भ:- संपत्ति से जुड़े लेनदेन लाभदायक सिद्ध होंगे। परिवार के साथ की गई यात्रा सुकून देगी। आज बड़ों का संबल आपको मिलेगा। लम्बे समय से चल रहे झगड़ों को शीघ्र ही सुलझाना चाहिए, अन्यथा देर हो जाएगी। कई पार्टनर वाले व्यवसाय से जुड़ना हानिकारक है, इससे बचना चाहिए। आवश्यकतानुसार अपने करीबियों से सलाह ले सकते हैं। यात्रा में सामान की सुरक्षा आवश्यक है, जीवनसाथी के कारण कुछ नुकसान हो सकता है।

मीन:- व्यस्तता के बाद भी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोर्ट में चल रहा धन से संबंधित मामले में विजय मिल सकती है और धन लाभ होगा। जीवनसाथी के कारण संबंधों में दूरी आ सकती है। आपके द्वारा कही गई कोई बात प्रिय की नाराजगी का कारण बन सकती है। नाराज़ होने से पहले ही उन्हें मना लेना चाहिए। वातावरण को समझते हुए आज आपको ऑफिस में व्यवहार करना चाहिए। अनावश्यक बोलना परेशानी का कारण बन सकता है। वैवाहिक जीवन में आज सबकुछ अच्छा रहेगा।