22 April Rashifal: नवीन प्रेम संबंध बनने के आसार हैं

बैंक से संबंधी लेनदेन में सावधानी रखें, अन्यथा हानि हो सकती है

Updated: Apr 21, 2021, 07:38 PM IST

Photo courtesy: Webneel
Photo courtesy: Webneel

मेष:- आज आपके सद्गुरु के आशिर्वाद से आपको संतोष होगा। आज अपने मित्र के सुगंधि का अहसास उसकी अनुपस्थिति में भी आप करेंगे। आज आखिरी समय में योजनाएं परिवर्तित हो सकती हैं। मित्रों की प्रसन्नता के लिए किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी भागीदारी हो सकती है।

वृष:- आज आप तीर्थयात्रा में किसी संत से अलौकिक ज्ञान प्राप्त करेंगे। घर की व्यवस्था बदलने के पूर्व बड़ों से परामर्श अवश्य करें। आज प्रिय की अतिरिक्त मांग से बचना चाहिए। आप प्रत्येक कार्य में प्रथम रहेंगे इसलिए दिन फ़ायदेमंद रहेगा। मित्र के ऊपर किया गया संदेह विवाद का रूप ले सकता है।

मिथुन:- आज यदि दूसरों के परामर्श से निवेश करेंगे तो नुक़सान तय है। माता पिता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। संतुलित शब्दों का प्रयोग करें अन्यथा पारिवारिक अशांति बढ़ सकती है। आज आपके मज़बूत आत्मविश्वास के कारण आपकी उन्नति होती हुई दिखाई दे रही है। महत्वपूर्ण लोगों से चर्चा के दौरान शब्दों का प्रयोग समझ कर करना चाहिए।

कर्क:- अतिरिक्त आय के लिए सृजनात्मक विचारों का सहारा लेना चाहिए। अपनी परेशानी अपने रिश्तेदार से बेहिचक बांटने से उनका समाधान पाने में आप सफल रहेंगे। प्रिय के साथ कुछ मतभेद हो सकता है। आज कोई नया कार्य करने के लिए दिन अच्छा है।

और पढ़ें: धर्म की राह में कौन सी चीज़ छोटी हो कर भी है बड़ी

सिंह:- पार्टनरशिप के धंधे और चतुराई भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। अनावश्यक कार्यों से अपने आप को दूर रखें अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। नवीन परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए आज बहुत बढ़िया दिन है। अपनी मन:स्थिति किसी को न बताएं।

कन्या:- सुख का अनुभव करने के लिए थोड़े से दुख का आनुभव भी आवश्यक है। आज आर्थिक स्थिति सुधरेगी, अवरुद्ध धन प्राप्त होगा। जो लोग आपकी झुंझलाहट का कारण बनें उनकी उपेक्षा करनी चाहिए। नवीन प्रेम संबंध बनने के आसार हैं, लेकिन व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता को भंग न होने दें। आज पारिवारिक विवाद होने की संभावना है। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

तुला:- आज आत्मविश्वास के साथ प्रगति सुनिश्चित है। कुछ आवश्यक योजनाओं का क्रियान्वयन होगा जिससे आर्थिक लाभ होगा। संभव है कि आज आप जीवन के सबसे मुश्किल दौर से गुज़रेंगे जिससे आपका दिल पूरी तरह टूट सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है क्योंकि उन्हें अचानक कोई बड़ा लाभ होता हुआ दिख रहा है। यात्रा का लाभ तत्काल भले ही कम हो लेकिन इसके कारण अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी।

वृश्चिक:- अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित स्थान पर रख दें जिससे भविष्य में आपको उसका लाभ मिल सके। आज अपनी बुरी आदतों को छोड़ने के लिए अच्छा दिन है क्योंकि आपकी ऊर्जा उच्च स्तरीय होगी ऐसे में आज लिया गया निर्णय स्थायी रहेगा। प्रिय की ओर से खुशी मिलने के योग हैं। रचनात्मक कार्य के लिए सफलता से भरा हुआ दिन है। आज आपको वह प्रशंसा मिलेगी जिसकी प्रतीक्षा आपको लम्बे समय से थी। परिस्थितियों से भागने की बजाय उनका सामना करने की आवश्यकता है।

  और पढ़ें: आत्मा की प्रियता में ही है सच्चा सुख

धनु:- आज स्वस्थ चित्त से आप सफलता की ओर तीव्रगति से अग्रसर होंगे। आर्थिक सुधार सुनिश्चित है। आज आपका कोई विश्वास पात्र आपसे कुछ छिपाएगा इसलिए सत्य जानने के लिए थोड़ा मानसिक श्रम करना है पड़ेगा ऐसे में क्रोध को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है। जीवन की समस्त बाधाओं को पार करते हुए जीवनसाथी हर अवसर पर आपके साथ रहेगा। सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी की आवश्यकता है।

मकर:- बैंक से संबंधी लेनदेन में सावधानी रखने की ज़रूरत है। अपनों के सहयोग से सुखद अनुभूति होगी। स्वयं को नियंत्रित रखें। बच्चों के साथ कठोर व्यवहार उन्हें नाराज़ कर सकता है। अपने प्रिय की किसी और के साथ की गई मित्रता आपको असहज बना देगी, लेकिन उसी समय अपने को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की ओर से निराशा मिल सकती है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी।

कुम्भ:- आपको संवेदनशील होने की आवश्यकता है क्योंकि नफ़रत के कारण शारीरिक क्षमता कम हो सकती है। घर का परिवर्तित वातावरण आपको भावुक बना सकता है।अपने प्रिय से अपनी वेदना बांटकर आप अपने आप में हल्का महसूस करेंगे। आज मित्र के व्यक्तित्व की सुगंध उसकी अनुपस्थिति में भी महसूस होगी। आज कुछ चीजें आपके प्रतिकूल भी जा सकती हैं।

मीन:- समूहों में भागीदारी रुचिकर लेकिन खर्चीली रहेगी। अनावश्यक खर्च करने के स्वभाव में परिवर्तन लाना चाहिए। विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने बचना चाहिए अन्यथा प्रियजनों से गतिरोध हो सकता है। आज आप हर काम में अव्वल रहेंगे। सब कुछ आपके अनुकूल रहेगा और दिन फ़ायदेमंद है।