26 March Rashifal: कठोर परिश्रम के बल पर आप अपना लक्ष्य पाने में सफल होंगे

आपके द्वारा दिया गया परामर्श लोगों के लिए अनुकरणीय होगा, अत: नि:संकोच परामर्श दें।

Publish: Mar 25, 2021, 06:35 PM IST

Photo courtesy: Spiritual God
Photo courtesy: Spiritual God

मेष:- आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, यात्रा के योग हैं, किंतु यात्रा तनावपूर्ण साबित हो सकती है। विवादों से बचने की आवश्यकता है, क्योंकि ये रिश्ते को कमजो़र कर रहा है। इसे हल्के से लेना उचित नहीं होगा। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद सिद्ध होगी।

वृष:- आज मित्र के द्वारा की गई प्रशंसा आपको संतुष्ट करेगी। क्योंकि आप स्वयं स्वभाव से परोपकारी हैं। आज मिलने वाला धन हो सकता है टल जाय। किसी भी प्रकार के पार्टनरशिप में समझबूझ कर ही निवेश करें। बच्चों के साथ विवाद झुंझलाहट पैदा कर सकता है। आज एक आकस्मिक उपहार के साथ आपको बहुत से दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे।

मिथुन:- आज कुछ मनोरंजन के साथ आपको विश्राम की आवश्यकता है। आपका अनावश्यक खर्च बच्चों की नाराजग़ी का कारण बनेगा। स्वयं को नियंत्रित रखें। मित्रता के प्रति सावधान रहें, दरार पड़ सकती है। अपने कठोर परिश्रम के बल पर आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। आज यदि आप यात्रा में हैं, तो सामान के प्रति सावधानी की आवश्यकता है।

कर्क:- आज आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम है। अधिक से अधिक आराम की आवश्यकता है। आज आर्थिक सुधार होगा। परिवार में कुछ तनाव वैवाहिक जीवन में कठिनाई खड़ा कर सकता है।

और पढें: विषयों के पार है विष्णु का परम पद

सिंह:- आज यदि निष्क्रिय रहे तो आपको भय व्याप्त हो सकता है। अपने व्यक्तिगत जीवन से कुछ समय निकाल कर मानसिक शांति के लिए दान धर्म करेंगे। अपने प्रिय के प्रति संवेदनशील रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। अन्यथा आज की कोई घटना जीवन भर के लिए अविस्मरणीय हो सकती है। आपके दृढ़ता और क्षमता की प्रशंसा होगी। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

कन्या:- आज जीवन साथी का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। परिवार के किसी बालक या वृद्ध का स्वास्थ्य पारिवारिक कलह का कारण बन सकता है। आज का दिन आपके अनुकूल नहीं है।

तुला:- अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व विकास के काम में लगाएं। जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। यदि आप आय में वृद्धि खोज रहे हैं तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा समय निकालकर परिवार के साथ किसी आयोजन में जाना पड़ सकता है। यह न सिर्फ आपका दबाव कम कर सकता है बल्कि आपकी झिझक मिटा देगा। आपको ऐसा अनुभव होगा कि आपके जीवनसाथी के द्वारा आपको नीचा दिखाया जा रहा है। जहां तक संभव हो इसे नजरअंदाज करें।

वृश्चिक:- आप अपने परिवार के लिए अपनी खुशियां बलिदान करेंगे। लेकिन इसके बावजूद आपको कुछ उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। मनोरंजन और सौन्दर्य वर्धन में ज्यादा वक्त बरबाद न करें। आप के दोस्त आपको दगा दे सकते हैं जब आपको उनकी सबसे ज्यादा जरूरत हो।तब आप किसी बडी घटना में भागीदारी होगे जिसके लिए आपको पुरस्कार और सम्मान मिलेंगे। स्वयं को व्यक्त करने के लिए समय अच्छा है। किसी रचनात्मक प्रोजेक्ट पर काम करना चाहिए। आज आपकी पूर्व सुनियोजित योजना परिवर्तित हो सकती है।

और पढें: विषयों का चिन्तन छूटते ही एकाग्र होगा मन

धनु:- आज आपके घर से जुड़ा निवेश लाभदायक होगा। मानसिक दृढ़ता से जीवन में संतुष्ट होगा। आज अचानक अकल्पनीय मुलाक़ात हो सकती है। साथी के स्नेह भाजन बनेंगे। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह से दिन लाभप्रद रहेगा।वह काम जो आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे न सिर्फ दूसरों के लिए मददगार होगा बल्कि आपके अपने दिल में आप कि अपनी छवि भी सकारात्मक होगी।

मकर:- आपकी मुस्कुराहट ही आपको अवसाद उबारेगी। दूसरों के परामर्श पर निवेश हानिकारक होगा। आज आप आनंद का अनुभव करेंगे। आपका कम्यूनिकेशन और कार्य क्षमता असरदार सिद्ध होगी। घरेलू कार्य की उलझन तनाव का कारण बन सकती है।

कुम्भ:- नवीन करार लाभप्रद होंगे, लेकिन कल्पना से कम। निवेश में शीघ्रता न करें। ऑफिस की व्यस्तता घर में तनाव का कारण बन सकती है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। आपकी दृढ़ता और क्षमता की प्रशंसा होगी।

मीन:- वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा खतरा हो सकता है। आज अचानक पैसा आने का योग बन रहा है। अपने परिचितों से व्यक्तिगत बातें न बताएं। आपका दिया हुआ परामर्श लोगों के लिए अनुकरणीय होगा इसलिए नि:संकोच परामर्श दें।