28 April Rashifal: आज आपकी पदोन्नति और पुरस्कार के योग हैं

आज आपको अपने कार्य में कल्पनातीत सफलता प्राप्त होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, रुका हुआ धन प्राप्त होगा

Updated: Apr 27, 2021, 06:45 PM IST

Photo courtesy: Facebook
Photo courtesy: Facebook

मेष:- ब्लड प्रेशर और कॉलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आज किसी को उधार पैसा देने से बचना चाहिए। क्योंकि कुछ लोग केवल वादे करते हैं, परिणाम नहीं देते। आज प्रिय का बर्ताव आपके प्रति अच्छा रहेगा इसलिए इस समय का लाभ उठाना चाहिए। आज कार्यालय से आपको अपने मन पसंद का कार्य मिलेगा। काम में कुछ गड़बड़ी होने से परेशानी भी हो सकती है, लेकिन इसका चिंतन करके समय बर्बाद करने की आवश्यकता नहीं है। आज अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने के योग हैं।

वृष:- आज अपने क्रोध के कारण आपको परेशानी हो सकती है। जीवन में धन आवश्यक है लेकिन उसके पीछे संबंधों को बलि वेदी पर नहीं चढ़ाना चाहिए। आज आपका ऊर्जा से परिपूर्ण व्यवहार निकटस्थ लोगों को प्रभावित करेगा। आज अपनी मन:स्थिति को किसी के सामने व्यक्त करने से हानि हो सकती है, लेकिन हार से भी कुछ शिक्षा मिलती है। प्रतिस्पर्धा के कारण अधिक परिश्रम करने से थकान महसूस करेंगे। आज मनोरंजन के कारण आवश्यक कार्य की विस्मृति हो सकती है। जीवनसाथी की मांगे तनाव का कारण बनेंगी।

मिथुन:- कार्यालय से शीघ्र निकलने का प्रयास करें, अपना पसंदीदा कार्य करें। आज आपका घनिष्ठ मित्र आपके लिए लाभप्रद परामर्श दे सकता है। इसके अनुसार कार्य करने से लाभ सुनिश्चित है। मित्रों और परिवार के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा। छोटी छोटी बातों पर जीवनसाथी को ताने देने से घर का माहौल बिगड़ सकता है। आज आपकी पदोन्नति और पुरस्कार के योग भी हैं। धन के संबंध में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आगे बहुत लाभ होने वाला है। किसी अनुभवी व्यक्ति के सामने अपनी परेशानी व्यक्त करने से उसका अच्छा समाधान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ चीजें हाथ से सरकती हुई मालूम होंगी।

कर्क:- आज आपका विश्वास आपकी आशाओं के लिए नवीन मार्ग प्रशस्त करेगा। अर्थ के बचत का प्रयास आज से ही प्रारंभ करें अन्यथा आनेवाले समय में मुश्किलें आ सकती हैं। आपकी लापरवाही के कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। आपके और प्रिय के बीच में कोई दरार पैदा कर सकता है, अतः सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आपके सहयोगियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। विश्वास की नीव पर नवीन संबंधो का श्री गणेश होगा। समय की कीमत समझें अनावश्यक लोगों के साथ समय बर्बाद न करें क्योंकि भविष्य में ये आपकी परेशानी के कारण बन सकते हैं। आज की शाम कुछ ऐसे कार्यक्रम होंगे जो आपको जीवन भर याद रहेंगे।

और पढ़ें: क्या श्रेष्ठ है देवों सा सुख या संतों सा जीवन

सिंह:- आज आपके सामने आर्थिक समस्या आ सकती है, जिसे अपने श्रेष्ठ लोगों से परामर्श करके सुलझाना चाहिए। सामाजिक उत्सवों में कुछ प्रभावशाली लोग आपके संपर्क में आएंगे। प्रिय को नज़रअंदाज़ करने से घर में तनाव बढ़ सकता है। ऑफिस में नए लोगों से सोच समझ कर व्यवहार करें। अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। यदि आप आज यात्रा में हैं तो अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की आवश्यकता है। आपके पेशेवर रिश्तों पर जीवनसाथी का बर्ताव ग़लत असर डाल सकता है। औषधियों पर आपकी निर्भरता बढ़ेगी, इसलिए किसी विशेषज्ञ की निगरानी में अपना इलाज कराएं।

कन्या:- परिवार के साथ की गई यात्रा आपके लिए सुखद होगी। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है, अतः सावधान रहें। मानसिक उलझन कम करने में रिश्तेदार सहयोगी बनेंगे। आज प्रिय की ओर से कोई ख़ास उपहार मिल सकता है। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय साथी के लिए भी निकालना चाहिए। समय का सदुपयोग करना भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। आज वैवाहिक बंधन से सुखद अनुभूति होगी।

तुला:- आज लंबी बीमारी से छुटकारा मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्वार्थियों से बचें ये ही आपके तनाव का कारण बनेंगे। अपने आत्मविश्वास की प्रबलता के कारण आज बिना किसी के सहयोग के आप अच्छी मात्रा में अर्थोपार्जन करेंगे। अपने मित्र के साथ उपहारों का लेनदेन करने के लिए अच्छा समय है। व्यापार से संबंधित किसी दस्तावेज पर समझबूझ कर ही हस्ताक्षर करें। शाम के समय परिवार में विवाद होने के कारण आपका मन ख़राब हो सकता है। प्रयास करने पर जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

वृश्चिक:- चिकित्सक के परामर्श पर ही औषधि का सेवन करें, अन्यथा लेने के देने पड़ जायेंगे। आज अर्थ संचय में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। किसी धार्मिक स्थल पर या सद्गुरु की शरण में जाने से मानसिक शांति मिलेगी। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम के अभाव का अनुभव करेंगे। आज अपने कार्य में सफल होंगे और सबके आकर्षण के केन्द्र रहेंगे। आज आपको अपने कार्य में कल्पनातीत सफलता प्राप्त होगी। आज जीवनसाथी को किसी भी प्रकार की शिकायत का अवसर नहीं मिलेगा।

और पढ़ें: संसार वृक्ष को काटने के लिए दान ही कुल्हाड़ा

धनु:- जीवन में सर्वांगीण विकास के लिए मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ साथ शारीरिक शिक्षा लेना भी आवश्यक है। यह ध्यान रहे कि मानसिक स्वस्थता के लिए शारीरिक स्वस्थता आवश्यक है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, अवरुद्ध धन की प्राप्ति के योग हैं। अपनी गोपनीयता को भंग न करें। कुछ लोगों की तरक्की के योग हैं। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी अकेले तो कभी लोगों के बीच में अपना समय बिताने में खुशी का अनुभव करते हैं। आज आप अपने लिए भी समय निकालेंगे। आज आपसे आपका जीवनसाथी खुश रहेगा।

मकर:- आज आर्थिक रूप से आप मजबूत होंगे। ग्रहों के अनुसार आज कई मार्ग से अर्थागमन होगा। आज अपने प्रिय के साथ अच्छा बर्ताव करें। आज प्रिय के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। किसी से कोई वादा करते समय अपने लाभ हानि का विचार अवश्य करना चाहिए। क्योंकि आपकी उदारता का कोई अतिरिक्त लाभ उठा सकता है। कुछ रचनात्मक कार्य करने से समय का सदुपयोग होगा। समय को नष्ट करना अच्छा नहीं है। वैवाहिक जीवन आपके पक्ष में है।

कुम्भ:- दुख के बाद आने वाले सुख की अनुभूति बड़ी सुखद प्रतीत होती है। आज आर्थिक सुधार में माता पिता का सहयोग मिलेगा। जो लोग केवल वादा करते हैं, उनसे दूरी बना के रहना अच्छा होगा। अपने पक्ष को पुष्ट करने में आज किसी से आपका विवाद भी हो सकता है। यद्यपि आपका साथी विवेक पूर्ण ढंग से विवाद को निपटा देगा। आज आप अपने आप को अकेला महसूस कर सकते हैं। सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आज शांत मन का लाभ आपको दिन भर मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से निराशा मिल सकती है।

मीन:- आज किसी पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा और दिन फ़ायदेमंद सिद्ध होगा। छात्रों की पढ़ाई में अवरोध हो सकता है। आप अपने आकर्षण और होशियारी से लोगों का अच्छा व्यवहार प्राप्त कर सकते हैं। जीवन की सत्यता का सामना करने के लिए कुछ समय के लिए प्रिय को भूलना पड़ेगा। प्रारंभ की गई नवीन परियोजना कल्पना के अनुसार परिणाम नहीं देंगी। आज आपको थोड़ा खाली समय मिल सकता है। जीवनसाथी को समय देने से रिश्ते में मजबूती आएगी।