28 March Rashifal: मनोयोग से किया गया कार्य शुभ परिणाम प्रदान करेगा

सैद्धांतिक रूप से किए गए कार्य का प्रतिफल भी अच्छा होगा

Updated: Mar 27, 2021, 07:15 PM IST

Photo courtesy: livehalchal
Photo courtesy: livehalchal

 मेष:- आज समय पर कार्य पूर्ण करना कठिन होगा, नौकरी का दबाव रहेगा। मित्र के साथ सुन्दर रिश्ते बनाने की आवश्यकता है। धन हानि की संभावना है। प्रबंधन कठिन हो सकता है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें, अन्यथा स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है।

वृष:- अपने दृष्टिकोण को उन्मुक्त रखें। काम को चतुराई से करें अन्यथा गुणवत्ता की कमी हो सकती है। आपके साथी के प्रति दृष्टिकोण में अनुकूल होना आपके लिए अच्छा होगा। आज अतिरिक्त खर्च आपकी चिंता का कारण हो सकता है। पीठ दर्द हो सकता है, सेहत पर ध्यान दें।

मिथुन:- आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा हुआ है। अपने कर्तव्य को पूर्ण करने में जागरूक रहेंगे। सैद्धांतिक रूप से किए गए कार्य का प्रतिफल भी अच्छा होगा। समृद्ध परिणाम प्राप्त होंगे और पुरस्कृत होने की संभावनाएं हैं। आज मित्र के साथ प्रसन्न रहेंगे, जो आपके लिए संतोष जनक रहेगा। उपयोगी योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। पैसे की बचत करने में सफल होंगे। सकारात्मक उम्मीदों के कारण स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

और पढें: प्रभु कृपा से होलिका की गोद में अग्नि के बीच होते हुए भी भक्त प्रह्लाद रहे सुरक्षित

कर्क:- आज काम में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सहयोगियों के साथ अनुकूल व्यवहार करना आपके लिए अच्छा होगा, अन्यथा ये आपको चिंतित कर देंगे। आज आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। शुष्क खांसी हो सकती है।

सिंह:- आज किसी कुतर्की से हुई भेंट आपको चिंतित कर सकती है। शांत और विनम्र रहना बुद्धिमानी होगी। आज सहयोगियों से विरोध होने की संभावना है। इसलिए काम को सुनियोजित ढंग से करें। साथी के साथ कुछ कठोर शब्दों का आदान प्रदान हो सकता है। अनुकूल होना उचित होगा। मौद्रिक प्रगति होगी लेकिन अनावश्यक व्यय से परेशानी भी होगी। आज हाई ब्लड प्रेशर या सिरदर्द हो सकता है।

कन्या:- आज अपने काम की व्यवस्थित योजना बनाएं, क्योंकि काम में बाधा आती हुई दिखाई दे रही है। आपके लिए प्रसन्नता बरकरार रखना आवश्यक है, पार्टनर के साथ चलने के लिए गति को बढ़ाना होगा। आज अर्थ का अभाव हो सकता है, अतः खर्च के लिए योजना बनाने की आवश्यकता है। अवांछित भ्रम आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है।

और पढ़ें: संसार हमारे भीतर न आने पाए

तुला:- आज आपकी सफलता के लिए की गई पहल उज्वल होगी और कुछ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। नौकरी की संभावना है। आप अपने काम को प्रभावी रूप से संभालने में सक्षम होंगे। साथी के प्रति ईमानदार रहेंगे, जिससे मित्र को प्रसन्नता होगी। आज अधिक अर्थोपार्जन किया जा सकता है और बचत भी अच्छी मात्रा में होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक:- आज का दिन संतोष जनक परिणाम देने वाला होगा। माता पिता के समर्थन से भाग्यशाली होंगे। आपकी ईमानदारी आपके वरिष्ठों से प्रशंसा दिलाएगी और सहयोगियों को आकर्षित करेगी। आज आपमें विशेष कार्य कौशल दृष्टिगोचर होगा। आपका प्यारा स्वभाव मित्र को आकर्षित करेगा। वित्त आरामदायक होगा और संतोष जनक बचत होगी। आज आप ऊर्जावान और स्वस्थ रहेंगे।

धनु:- कुछ बोलने से पूर्व सावधान रहें। काम को समय पर पूर्ण करने में कुशलता की आवश्यकता है, अन्यथा कार्य स्थगित हो सकता है। साथी से अनावश्यक बात न करें। पैसे को संभालने में ध्यान को केंद्रित कर चौकस रहें। पैसे खोने की संभावना है। एलर्जी के कारण गले में दर्द हो सकता है।

और पढ़ें: विषयों का चिन्तन छूटते ही एकाग्र होगा मन

मकर:- आज ऊर्जा के अभाव में हल्के कार्य को संभालना भी मुश्किल होगा। काम जोखिम उठाने के लिए मजबूर किया जायेगा, इसलिए सावधान रहने की आवश्यकता है। सुरक्षा सुनिश्चित करके ही साथी के साथ बात करें। अन्यथा सद्भाव में कमी आ जायेगी। आपकी लापरवाही से पैसा खो जाने की संभावना है। गले का संक्रमण हो सकता है, शीत से बचें।

कुम्भ:- महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, क्योंकि फलतः परिणाम अच्छा होगा। दिन में व्यस्तता रहेगी। कुशलता पूर्वक योजना बद्ध कार्य पूर्ण होगा। संभावनाएं उज्वल दिख रही हैं। साथी के साथ स्नेह विकसित होगा। लघु ऋण का आश्रय लेंगे जो आवश्यकताओं को पूर्ण करेगा। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे।

मीन:- लक्ष्य पूर्ति के लिए अच्छा समय है। सही समय पर मनोयोग से किया गया कार्य अच्छा परिणाम देगा। वरिष्ठ अधिकारियों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे। साथी के प्रति समर्पित होंगे। अपने कठोर परिश्रम से प्रोत्साहन और लाभ के रूप में अतिरिक्त धन की प्राप्ति होगी। मानसिक संतुलन के कारण अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे।