09 February Rashifal: प्रगति के नए द्वार खुलेंगे

लक्ष्य पूर्ण करने के लिए व्यवस्थित योजना बनाएं, सफलता आपके कदमों में होगी

Updated: Feb 09, 2021, 05:17 AM IST

Photo courtesy: Fearless Soul
Photo courtesy: Fearless Soul

 मेष- मेष राशि के जातकों की कल्पना तथा निरीक्षण शक्ति अच्छी होती है। आज आध्यात्मिक गतिविधियां आपकी सफलता का कारण बनेंगी। काम करते समय कुछ ग़लतियां हो सकती हैं। आज लाभ हानि समान रूप से होंगे। पैर में दर्द हो सकता है।

वृष- वृष राशि के जातक अपमान को सहन नहीं कर सकते। ये अनुमान के पक्के होते हैं, तथा इनकी गणना सटीक होती है। आज आपके धैर्य की परीक्षा हो सकती है। चुनौतियों का सामना करना मुश्किल होगा। परिस्थितियों को संभालने के लिए शांति बनाए रखें। पैसे की हानि के लिए सावधानी की आवश्यकता है।

मिथुन- मिथुन राशि के लोग हर कार्य अच्छे से सोच विचार कर ही करते हैं, तथा दिए हुए वचन को निभाते हैं। आज आपको अपने मित्रों का विश्वास प्राप्त होगा। कार्य में गुणवत्ता देने में सक्षम होंगे। शेयर के ज़रिये पैसा कमाने की अच्छी संभावनाएं हैं। आज पैसा बचेगा और अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे।

कर्क- कर्क राशि के जातक एक अच्छे और विश्वसनीय मित्र होते हैं और बहुत शीघ्र रो देते हैं। आज अपने काम के लिए आपकी ईमानदारी आपको अनुकूल परिणाम दिलाएगी। पदोन्नति के योग हैं। आज भाग्य अनुकूल है, धन की बचत होगी।

सिंह- सिंह राशि के जातक चहल-पहल में रहना पसंद करते हैं। इन्हें खुले हाथ से खर्च करने के लिए बहुत धन चाहिए। आज संपूर्ण विचार विमर्श के बाद वित्तीय निर्णय लें। नकारात्मक भावनाएं आपके मन में भ्रम पैदा कर सकती हैं। लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए व्यवस्थित योजना बनाएं। सर्दी की समस्या हो सकती है।

कन्या- कन्या राशि के जातक प्रसिद्धि की इच्छा रखते हैं। इनका जीवन भीतर से अलग और बाहर से अलग होता है। आज सुविधाओं को बलिदान करने की आवश्यकता है। तनाव संभव है। अपने वित्त में स्थिरता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त व्यय पर ध्यान रखें।

तुला- तुला राशि के जातक संयमी होते हैं। और विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी खुद को नियंत्रित रख सकते हैं। ये लोग न्याय प्रिय होते हैं। आज दिन आपके लिए अनुकूल है। लक्ष्य प्राप्ति में सहयोग मिलेगा। कार्य को अच्छे ढंग से संपादित करेंगे। मित्र के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपको अधिक धन अर्जित करने के लिए मौका मिलेगा।

वृश्चिक- इस राशि के जातकों को बेईमानी से सख्त नफरत होती है। आज अपने आप को आध्यात्मिक प्रगति में शामिल करके दिन को बेहतर बना सकते हैं। अप्रिय स्थिति को संभालने की आवश्यकता है। अप्रत्याशित कारणों से पैसा अधिक खर्च हो सकता है। त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है।

धनु- धनु राशि के जातक थोडे़ शंकालु प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें बंधकर रहना पसंद नहीं है। स्वतंत्र रूप से जीवन जीना चाहते हैं। आज यदि दूसरों की बात मानकर आप निवेश करेंगे तो आर्थिक नुकसान की शंका है। कार्य पूरा करके ही दस्तावेज अपने वरिष्ठ को सौंपने से लाभ होगा। जल्दबाजी में किसी बात का निर्णय पश्चाताप का कारण बन सकता है।

मकर – इस राशि के जातकों के लिए सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना और आत्म सम्मान सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। आज यात्रा के योग हैं। दान करने से आपको प्रसन्नता होगी। कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। वित्त के लिए सीमित संभावनाएं हैं। आराम के लिए थोड़ा समय निकालें।

कुंभ- कुंभ राशि वालों की एक बहुत बड़ी विशेषता होती है कि ये अपने मित्रों का बहुत ख्याल रखते हैं।आज आपके लिए समृद्ध दिन है अपने पक्ष में निर्णय लेने में सक्षम होंगे।अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा और समर्थन मिलेगा।अपने मित्र के साथ आकस्मिक यात्रा के लिए जा सकते हैं।बचत में सुधार की अच्छी संभावनाएं हैं।शारीरक फिटनेस बनी रहेगी।

मीन- मीन राशि वाले कलात्मक विचार के होते हैं। ये परिस्थितियों को आसानी से समझ लेते हैं। आज का दिन आपको प्रगतिशील परिणाम देगा।योजना में सफलता मिलेगी।कर्तव्य का निर्वहन तीव्रता से होगा।वित्तीय स्थिति भी अच्छी रहेगी।