Aaj Ka Rashifal: नौकरी-धंधे में लाभ होगा, पैसों के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा।

अधिकारियों की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए आपको और मेहनत से काम करना चाहिए नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, आय में वृद्धि के भी योग हैं

Updated: Jan 18, 2021, 07:20 PM IST

Photo courtesy: Amar ujala
Photo courtesy: Amar ujala

मेष राशि:- इस राशि के जातक आज अपने परिवार की किसी समस्या को सुलझाने का प्रयास करेंगे। दूसरे लोग फैसले के लिए आपकी कुशलता व योग्यता पर निर्भर कर रहे हैं। सभी आप पर ही निर्भर हैं, शायद इस बात से आपको कुछ अजीब सा लगे, लेकिन फिर भी उनकी समस्या को सुलझाने का पूरा प्रयास करें। आपकी सहायता को बहुत सराहा जाएगा। अगर आप अपने काम को लेकर सही निर्णय नहीं ले पा रहे हैं, तो अपने जीवन साथी की सलाह लें। आप पाएंगे कि आपका साथी आपकी बात को बड़े ध्यान से सुनेगा और आपको एक अच्छी और सही सलाह देगा। उसकी सलाह मानें और फिर देखें आप कितना लाभ कमा पाते हैं।

वृष राशि:-  इस राशि के जातकों का आज का दिन उत्साह भरा होगा, क्योंकि इनको अपने विरोधियों पर जीत हासिल होगी। आज आप अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए कहीं घूमने लेकर जा सकते हैं। आज हो सके तो आप नये कामों की शुरूआत कर दें। आज ऑफीस में आपको कामों के प्रति अपने मत रखने में दिक्कतें आयेंगी। बेहतर यही होगा की आज आप अपनी राय देने से बचें। किसी कार्यों को करने से पहले सफेद वस्त्र को दान करें लाभ होगा।

मिथुन राशि:- इस राशि के जातकों को सोचे हुए कामों में सफलता मिल सकती है। वाहन, मशीनरी के काम सावधानीपूर्वक करें। आज के दिन की सफलता के लिए भगवान शिव की आरधना करके दिन की शुरुआत करें। नौकरी में तरक्की के योग तो बन रहे हैं, लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। विदेशी व्यापार से जुडे़ हुए लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार अपनाइए।

कर्क राशि:- इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको अपना ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखना होगा। अपनी जिंदादिली से आप अपनी सभी परेशानियों को आसानी से हल कर लेंगे। आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाइये। आप अपनी योजना और लक्ष्य को तय कीजिए उसके हिसाब से योजना बनाइये, देखिये कि उसमें कितना बजट लग रहा है। आपको लम्बी अवधि की आर्थिक योजना में अपने लक्ष्य को चुनना आसान होगा लेकिन उसके लिए जरूरी है कि उसी के हिसाब से कुछ आर्थिक योजना भी तैयार की जाए। आज इस काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है।

सिंह राशि:- इस राशि के जातकों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान की असफलता आपको निराश कर सकती है। आज आप किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। ऐसा करने से आपको असफलता का सामना करना पड़ सकता है, बिजनेसमैन के लिए आज का दिन शुभ है। इस राशि के लोगों का झुकाव आज अपने परिवारजनों के प्रति होगा।

कन्या राशि:- इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में मनवांछित सफलता मिलेगी। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, मीठे खानपान में प्रति रुझान रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज परेशानियां भी कम हो सकती हैं। पुराना कोर्ट केस भी निपट सकता है।

तुला राशि:- इस राशि के जातक अपना काम सावधानीपूर्वक करें, अन्यथा जिससे आपको निराशा मिलेगी। आज शायद आप अपने बॉस से अपनी पदोन्नति की बात करने वाले हैं। हो सकता है, आप जिस परिणाम की उम्मीद कर रहे थे वो आपको ना मिल सके। ऐसे में आपको अपने इस फैसले को कुछ समय के लिए टाल देना चाहिए। यदि आज आप अपने लिये कुछ संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तब इस काम को कुछ समय के लिये स्थगित किया जाना चाहिये क्योंकि आपके ग्रह आपके पक्ष में नहीं हैं और इसके चलते निकट भविष्य में नुकसान होने की आशंका है।

वृश्चिक राशि:- इस राशि के जातकों का दिन राहत भरा रहने वाला है। इस राशि वाले कवियों के लिए आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस राशि के प्रियजनों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप अपने साथी से मन की बात कर उन्हें कही घूमने ले जा सकते हैं। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। गाय को हरी घास खिलाने से पढ़ाई के क्षेत्र में लाभ मिलने के योग है।

धनु राशि:- इस राशि के जातकों के घर मे मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। प्रवास का आयोजन किए जाने की संभावना है। स्वास्थ्य के संबंध में प्रश्न खड़े होंगे, कामकाज के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। पैसे के लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे, इसका ध्यान रखें। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। नौकरी-धंधे में लाभ होगा, पैसों के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा।

मकर राशि:- इस राशि के जातक ने यदि नवीन नौकरी के लिये आवेदन दिया है, तब आज कोई शुभ समाचार अपेक्षित है। यदि आपने आवेदन नहीं दिया है, तो आज उस आवेदन को भरकर भेज देने का समय है। आज के दिन अपनी आजीविका को लेकर किसी न किसी नवीन योजना का श्रीगणेश कीजिये। अचल सम्पत्तियों से जुड़े व्यावसायिक निवेश व्यर्थ नहीं जाते, अब उचित समय आ गया है जब आप अपने पारिवारिक भूखण्ड को सही ढंग से बेच दें। क्योंकि यदि आप उचित खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपके लिए एक बड़े लाभ का स्त्रोत बन सकता है।

कुम्भ राशि:- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहने वाला है। आज आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी को खुश करने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है। हरी उड़द की दाल जरूरत मंदों को दान करे परेशानियां दूर हो जाएंगी।

मीन राशि:- करियर के लिहाज से यह दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। काम करते समय आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी चाहिए। गुस्से में आप कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं। अधिकारियों की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए आपको और मेहनत से काम करना चाहिए नौकरी में तरक्की के योग बन रहे, आय में वृद्धि के भी योग हैं। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें।