Danik Rashiphal: पैसा उधार न दें, वापस मिलने में कठिनाई होगी

गुस्से पर नियंत्रण रखें, विवाद की स्थिति से बचें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है

Updated: Jan 30, 2021, 01:39 PM IST

Photo Courtesy: Prabhat khabar
Photo Courtesy: Prabhat khabar

मेष राशि:- मेष राशि के लोग साफ सफाई पसंद होते हैं, वे हर कार्य को साफ सुथरे ढंग से करना पसंद करते हैं। आज आप मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं। जो बात कोई और नहीं समझ सकेगा आप उसे समझ जाएंगे और इस कारण कई लोगों के साथ-साथ अधिकारियों का भी ध्यान आप पर रहेगा। लोग आपसे किसी न किसी तरह की सलाह लेते रहेंगे। आपका दिमाग भी तेज चलेगा। सलाह देने में संकोच न करें। अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कोई बड़ा काम भी पूरा होगा।

वृष राशि:- वृष राशि के लोग परिश्रमी बलवान और शांत होते हैं। लेकिन क्रोध आ जाय तो ये उग्र रूप धारण कर लेते हैं। आज काम में रुकावट बन सकती हैं। आज किसी को उधार पैसा न दें, नहीं तो वापस मिलने की संभावना कम ही है। किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ आप पूरा जीवन बिताना चाहें। कोई भी फैसला लेने से पहले एक बार विचार जरूर कर लें। आज आप किसी खास व्यक्ति के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। आज आपकी कार्य क्षमता असरदार सिद्ध होगी।

मिथुन राशि:- इस राशि का स्वामी बुध है, इसलिए मिथुन राशि के जातक वाक्पटु और बुद्धिमान होते हैं। आज रिश्तों के मामलों में सावधानी और समझदारी रखें। कोई ऐसी बात हर हालत में गोपनीय रखें, जो आपको पसंद नहीं है। किए गए कामों का नतीजा नहीं मिलने से आप परेशान भी हो सकते हैं। नौकरी में अच्छे पद पर प्रमोशन मिल सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कई लोगों के साथ मिलकर काम करें, ऐसा करने से आपको सफलता मिलेगी।

कर्क राशि:- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा है, इसलिए इसके जातक भावुक, चंचल, संवेदनशील और शीतलता से परिपूर्ण होते हैं। विद्यार्थी, कलाकार और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अच्छा है। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी दृढ़ रहेगा। इसलिए कार्य की सफलता में कोई बाधा नहीं आएगी। पठन-लेखन के क्षेत्र में आप की अभिरूचि बढ़ेगी। धन संबंधित व्यवस्थित आयोजन कर पाएंगे। नौकरी में आपकी कड़ी मेहनत की वजह से प्रमोशन मिलने के योग हैं।

 और पढ़ें: अपने हृदय में चल रहे देवासुर संग्राम को समझिए

सिंह राशि:- इस राशि के लोगों की आवश्यकताएं सामान्य से अधिक होती हैं। ये बहुत खर्चीले होते हैं, इसलिए पैसा इनके हाथ में टिकता नहीं है। इनके कार्यक्षेत्र में आज अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले सुलझाने में कई लोग आपकी मदद करेंगे। उधार पैसों के लेन-देन में परेशानी नहीं होगी। आपके सामने कामकाज कुछ ज्यादा हो सकते हैं। आप व्यस्त रहेंगे और अपने काम समय पर पूरे कर लेंगे। धैर्य रखें और संयम से रहें। समाज में छवि को लेकर चिंतित रहेंगे। राह में आ रही अड़चनें परेशान करेंगी। बाहरी दबाव में लिए गए फैसले परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

कन्या राशि:- इस राशि का स्वामी बुध है, इसलिए इस राशि के लोग स्वभाव से संकोची और शर्मीले होते हैं। ये सामाजिक होते हैं और दूसरों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। आज इनका समय भाइयों और पड़ोसियों के साथ बीतेगा। विवादों में सफलता मिल सकती है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से बचें, उनकी बात को अच्छे सुने और उन्हें समझने का प्रयास करें। काम में देरी करने की वजह से कुछ नुकसान भी होगा। अगर आप कपड़े के व्यापारी हैं तो माल लेने में चूक ना करें। अध्ययन में बेहतर विकल्प मिलने से युवा उत्साहित रहेंगे।

तुला राशि:- इस राशि के जातकों की अनबन दोस्तों के साथ हो सकती है। इस मामले में आप सावधान रहें। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें तो ही अच्छा है। पार्टनर से सलाह किए बिना कोई फैसला न लें। आपके कुछ काम अटक सकते हैं। नए काम हाथ में न लें। स्वास्थ्य नरम हो सकता है। आज बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आपको अपने कुछ काम में निराशा हाथ लग सकती है। आज अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नज़र अंदाज करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है। काम में आपकी दिलचस्पी बढ़ जायेगी जिसकी वजह आपको प्रसन्नता होगी।

वृश्चिक राशि:- इस राशि के जातकों को आज परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा। फिर भी कार्य के प्रति आप की निष्ठा में कमी नहीं आ पाएगी। अन्य जनों के साथ संबंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।  मध्याह्न के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। बिखरे काम समेटने में सफलता मिलेगी। छोटी-छोटी बातों में उलझने से तनाव बढ़ सकता है। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे। अस्वस्थ व्यक्तियों में सुधार होता दिखेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर जल्दबाजी नुकसानदायी हो सकती है। सोच-समझकर निर्णय लें।

 और पढ़ें: असत् से सत् की कल्याणमयी यात्रा कीजिए

धनु राशि:- इस राशि के जातक आज पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर बातचीत कर सकते हैं। दोस्त, प्रेमी या जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। आज जो भी होगा आपके लिए अच्छा ही रहेगा। पैसों से जुड़े टारगेट पूरे करने के लिए अच्छा समय है। आप लंबे समय के लिए निवेश भी कर सकते हैं या उसकी योजना बना सकते हैं। आप मन लगा कर कोशिश करेंगे, तो आने वाले दिनों में आपकी स्थिति में अच्छा सुधार हो सकता है।

मकर राशि:- इस राशि के जातक आज काल्पनिक दुनिया में ही दिन व्यतीत करेंगे। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। शीघ्रता में कोई निर्णय न लें, बाद में परेशानी हो सकती है। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता की ओर से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। सपने साकार करने का समय है।

कुंभ राशि:- इस राशि के जातकों की लगातार भागदौड़ का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की पूर्ण आवश्यकता है, किसी से भी वाद-विवाद की स्थिति से बचें, इससे आपको नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में दिलचस्पी लेंगे और नए आईडिया पर वर्क करेंगे। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं उनको लाभ मिलने के योग हैं। साथ ही उनको नए प्रोजेक्ट भी मिल सकते हैं।

मीन राशि:- इस राशि के जातक आज ताजगीपूर्ण सुबह के साथ दिन का आरंभ करेंगे। घर में मित्रों और सगे-संबंधियों के आवागमन से खुशी का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट आपको खुश कर देगी। दौड़-भाग के बावजूद आपको अच्छा परिणाम नहीं मिल पाएगा। पैसे और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लापरवाही करने से बचें। खर्चा भी अधिक हो सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले ठीक से विचार कर लें। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना हैं। स्वास्थ्य के कारण मन उदास रह सकता है। परिवार में मतभेद से मन दुखी हो सकता है।