ICC Cricket WorldCup 2023: टीम इंडिया की सेमीफाइनल में एंट्री, श्रीलंका को 302 रनों से रौंदा
वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रनों की भारी अंतर से हराया और इसी के साथ इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

मुंबई। शानदार फॉर्म में चल रही टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मुकाबले में गुरुवार को श्रीलंका को 302 रनों की भारी अंतर से हरा दिया। इसी के साथ इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 357 रन बनाए। दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 19.4 ओवर में 55 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की अब तक की बसे बड़ी जीत है।
#TeamIndia becomes the first team to qualify for the #CWC23 semi-finals #MenInBlue | #INDvSL pic.twitter.com/wUMk1wxSGX
— BCCI (@BCCI) November 2, 2023
भारत ने 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। टीम ने 2007 में बरमूडा को 257 रन से हराया था। भारत ने इस वर्ल्ड कप में लगातार 7वां मैच जीता है और सेमीफाइनल में सबसे पहले जगह पक्की की है। भारत के 7 मैचों में 14 अंक हो गए और टीम टूर्नामेंट में अजेय है।