पहली बार तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बना भारत, ODI क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले हासिल की उपलब्धि
भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार क्रिकेट के सभी फार्मेट में पहले पायदान पर स्थान बना चुकी। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को हराने के साथ ही भारत ने यह उपलब्धि हासिल की।

ICC Ranking: भारतीय क्रिकेट टीम ICC की रैंकिंग में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में पहले स्थान पर पहुंच गई। शुक्रवार को भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर पांच विकेट से जीत दर्ज कर यह उपलब्धि हासिल की। भारत पहली बार सभी क्रिकेट के फॉर्मेट में नंबर वन बना है। इसके पहले 2012 में साउथ अफ्रीका की टीम ही तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बनी थी। वर्ल्ड कप 2023 के शुरु होने के एक माह पूर्व यह मुकाम हासिल करने के बाद टीम का हौसला और अधिक बढ़ गया है।
भारतीय टीम अब टेस्ट, वनडे और टी-20 में नंबर वन टीम बन गई है। विश्व क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम ऐसा कमाल करने वाली केवल दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले ऐसा कारनामा सिर्फ साउथ अफ्रीका ने ही 2012 में किया था। भारतीय टीम टी-20 औऱ टेस्ट में पहले ही नंबर वन पर थी। शुक्रवार को भारत ने रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़ते हुए भारत की टीम वनडे में भी नंबर वन पर आ गई।
Tests
— ICC (@ICC) September 23, 2023
T20Is
ODIs
India have become the No.1 ranked team across all formats in the @mrfworldwide ICC Men's Team Rankings.
Details https://t.co/B5V0PSe5CM pic.twitter.com/wrrY4WDvH9
ICC की वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया के 116 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान 115 के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। इसी के साथ भारत टेस्ट में भी 118 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है। टेस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम काबिज है। वहीं टी-20 में भी 264 पॉइंट्स के साथ प्रथम स्थान पर बनी हुई है। टी-20 में दूसरे स्थान पर 261 पॉइंट्स के साथ इंग्लैंड दूसरे स्थान पर काबिज है।