भारत को एशियन गेम्स में मिला 100वां मेडल, महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीता है। यह भारत का गेम्स का 100वां पदक है। भारत ने अब तक 25 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड काम कर दिया है। भारत ने 72 साल के इतिहास में पहली बार 100 पदक जीते हैं। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शनिवार सुबह एशियन गेम्स 2023 में फाइनल में चीनी ताइपे को 26-25 से मात देकर स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत का यह 25वां गोल्ड मेडल रहा और इसी के साथ एशियन गेम्स 2023 में भारत ने 100वां मेडल भी अपने नाम कर लिया।
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ताइवान के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत की। हाफ टाइम तक भारतीय टीम 14-9 से आगे थी। दूसरे हाफ में भी उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 26-25 से मुकाबला जीतकर गोल्ड अपने नाम किया। अंतिम समय तक दोनों ही टीमों के बीच रोचक भिड़ंत देखने को मिला। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में 100 मेडल जीतन पर भारतीय दल को बधाई दी है।
पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'एशियाई खेलों में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि। भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों की उल्लेखनीय उपलब्धि तक पहुंच गए हैं। मैं अपने अभूतपूर्व एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। मैं 10 तारीख को हमारे एशियाई खेलों के दल की मेजबानी करने और हमारे एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।'
A momentous achievement for India at the Asian Games!
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2023
The people of India are thrilled that we have reached a remarkable milestone of 100 medals.
I extend my heartfelt congratulations to our phenomenal athletes whose efforts have led to this historic milestone for India.… pic.twitter.com/CucQ41gYnA
भारत ने इससे पहले कभी भी एशियाई खेलों में 100 पदक नहीं जीते हैं। 72 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है। खेलों के इतिहास में इससे पहले कभी भी भारत ने 100 मेडल नहीं जीते थे। भारत ने इस बार 100 के पार का नारा भी दिया था और खिलाड़ियों ने इसे कर दिखाया। भारत की बेटियों ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते हैं। ज्योति सुरेखा वेन्नम ने तीरंदाजी महिला कंपाउंड में कोरिया को 149-145 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता है।
इससे पहले तीरंदाज अदिति गोपीचंद ने इंडोनेशिया को हराकर कांस्य पदक जीता। पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी फाइनल में ओजस प्रवीण देवताले ने अभिषेक वर्मा (149-147) को हराकर स्वर्ण पदक जीता। अभिषेक वर्मा ने रजत पदक जीता। भारत ने अब तक 25 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज मेडल भी जीते हैं।