ISL पॉइंट्स टेबल को टॉप करने पर मुंबई सिटी को मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर ने दी बधाई

AFC चैंपियंस लीग में मुंबई सिटी ने क्वालिफाई किया है, जिसके बाद मेनचेस्टर सिटी के कोच पेप गुआर्डिओला ने टीम को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं

Updated: Mar 02, 2021, 11:12 AM IST

Photo Courtesy : Indian Express
Photo Courtesy : Indian Express

मुंबई। मैंचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गुआर्डिओला ने इंडियन सुपर लीग की टीम मुंबई सिटी को बधाई दी है। गुआर्डिओला ने मुंबई सिटी को इंडियन सुपर लीग के पॉइंट्स टेबल में टॉप करने पर बधाई दी है। साथ ही AFC चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई करने के लिए शुभकामनाएं भी दी है। 

गुआर्डिओला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मुंबई सिटी ने एक अविश्वसनीय जीत हासिल की है। वह CFG (सिटी फुटबॉल ग्रुप) परिवार का हिस्सा है। अब प्ले ऑफ की बारी है, टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। सभी लोगों को बधाई, हर लीग काफी मुश्किल होता है। 

दरअसल रविवार को खेले गए इंडियन सुपर लीग के एक मुकाबले में मुंबई सिटी ने ATK मोहन बागान को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ मुंबई सिटी ने इंडियन सुपर लीग की अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी जगह बना ली। मुंबई सिटी AFC चैंपियंस लीग के लिए भी क्वालीफाई कर गई। लिहाज़ा गुआर्डिओला द्वारा मुंबई सिटी को बधाई देना बनता ही था।