सौरव गांगुली की सेहत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

BCCI के प्रेसिडेंट और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की सेहत फिर ख़राब हो गई है, सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Updated: Jan 27, 2021, 10:19 AM IST

Photo Courtesy: Intagram
Photo Courtesy: Intagram

बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के अस्पताल में भर्ती किया गया है। गांगुली को सीने में अचानक दर्द शुरू हो गया। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है।

और पढ़ें: सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा, ममता ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की

पहले भी अस्पताल में हुए थे भर्ती 

इस महीने की शुरूआत में ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान को दिल का दौरा पड़ा था। सौरव गांगुली को 2 जनवरी की सुबह जिम में एक्सरसाइज करते समय सीने में दर्द होने लगा था। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती किया गया था।  जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी, जिसके बाद दिल की नसों में स्टेंट डाला गया था।

5 जनवरी को सीनियर कार्डिएक सर्जन डॉक्टर देवी शेट्टी ने बयान दिया था। उन्होंने सौरभ के हार्ट को एक 28 साल के व्यक्ति जैसा स्वस्थ बताया था। उन्होंने कहा था कि ‘‘गांगुली को कोई बड़ी समस्या नहीं है। कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज की दिक्कत सभी भारतीय को आती है। उनके दिल में कोई प्रॉब्लम नहीं है। 48 साल के गांगुली का दिल 28 साल पहले जैसा था, आज भी वैसा ही हैं।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना की थी। प्रधानमंत्री ने सौरभ की पत्नी को फोन लगाकर हालचाल जाना था।