BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना की चपेट में, अस्पताल में भर्ती

सोमवार रात को हुआ था सौरव का कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वूडलैंड्स अस्पताल में भर्ती

Publish: Dec 28, 2021, 04:32 AM IST

कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। कोरोना से संक्रमित होने के बाद सौरव गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांगुली इस समय कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती हैं। 

सोमवार रात को सौरव गांगुली का कोरोना टेस्ट हुआ था। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि इस वक्त सौरव के स्वास्थ्य की जानकारी मीडिया में सामने नहीं आई है। 

सौरव गांगुली पहली बार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस साल की शुरुआत में सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया था। उस दौरान उनकी एंजियोप्लास्टी में भी हुई थी। 

इस वक्त सौरव गांगुली टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के साथ जारी अपने कथित विवाद के लेकर सुर्खियों में हैं। विराट कोहली को सीमित ओवरों की कप्तानी से हटाए जाने के बाद सौरव गांगुली ने कहा था कि उन्होंने खुद विराट कोहली से टी ट्वेंटी की कप्तानी नहीं छोड़ने का अनुरोध किया था। जिसे विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नकार दिया।