पहले ताज पहनाया, फिर छीन लिया, मिसेज श्रीलंका प्रतियोगिता में मंच पर हुआ इमोशनल ड्रामा
कोलंबों में मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान मिसेज वर्ल्ड ने छीना विनर का क्राउन, पुष्पिका डी सिल्वा पर लगाया तलाकशुदा होने का आरोप, सोशल मीडिया पर किरकिरी के बाद आयोजकों ने वापस लौटाया अवार्ड

कोलंबों। श्रीलंका में मिसेज वर्ल्ड ब्यूटी कॉन्टेस्ट के दौरान विनर को लेकर स्टेज पर ही विवाद देखने को मिला। पहले तो मिसेज वर्ल्ड का क्राउन पुष्पिका डी सिल्वा के सिर पर सजाया गया। लेकिन उसी दौरान किसी ने दावा किया कि पुष्पिका तलाकशुदा हैं। उस दौरान मिसेज वर्ल्ड कैरोलिन जूरी जो की विनर को क्राउन पहनाने आईं थीं। उन्होंने पुष्पिका का क्राउन छीन लिया। और उसी मंच पर मौजूद रनरअप को पहना दिया गया। जब पुष्पिका के सिर से क्राउन उतारा जा रहा था, तब उनके बाल उसमें फंस गए क्राउन उतारने के दौरान उनके माथे पर चोट भी लग गई।
Sri Lanka'da düzenlenen bir güzellik yarışmasında birincilik ödülünü kazanan Pushpika De Silva sahnede yaşanan arbedede başından yaralandı. pic.twitter.com/kQGpTIAv9r
— HÜSEYİN AVNİ KEMAL (@Hak2861) April 6, 2021
पल में ही जीत की खुशियां काफूर हो गईं। 31 वर्षीय पुष्पिका नम आंखों से मंच से बेइज्जत होकर चली गईं। यह सब नेशनल टेलीवीजन पर लाइव प्रोग्राम के दौरान हुआ।
इस घटना के बाद पुष्पिका ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है, उन्होंने बताया है कि वे अपने पति से अलग जरूर हैं, लेकिन उनका तलाक नहीं हुआ है। पुष्पिका ने आयोजकों को चैलेंज किया है कि वे उनके तालाक के सबूत पेश करें।
सोशल मीडिया पर पुष्पिका की सफाई और उनके खिलाफ किसी तरह के तलाक के पेपर्स नहीं मिलने के बाद मिसेज वर्ल्ड के आयोजकों ने माफी मांगी है। उनका कहना है कि मिसेज वर्ल्ड का खिताब पुष्पिका डी सिल्वा को ही दिया जाएगा। आयोजकों ने स्टेज पर हुए घटना पर खेद जताया है। सोशल मीडिया पर जारी पत्र के जरिए उनका कहना है कि मिसेज वर्ल्ड के मंच पर जो कुछ किया गया, उसके लिए उन्हें खेद है। आयोजकों ने साफ किया है कि पुष्पिका डी सिल्वा ही मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करेंगी। अगर पुष्पिका चाहें तो पूर्व मिसेस वर्ल्ड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर सकती हैं।