छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता गिरफ्तार, ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट मामले में हुई गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के पिता 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, लखनऊ में नंदकुमार बघेल ने दिया था ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित बयान, कहा था विदेशी हैं ब्राह्मण

Updated: Sep 07, 2021, 10:58 AM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उन्हें रायपुर पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है। अब उन्हें रायपुर जिला कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें  14 दिनों के लिए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। अपनी गिरफ्तारी को लेकर सीएम के पिता का कहना है कि ब्राम्हणवाद के खिलाफ ये उनकी अंतिम लड़ाई है, वे सुप्रीम कोर्ट तक ये लड़ाई लड़ेंगे। फिलहाल जमानत याचिका पेश नहीं की गई है।   

उन्होंने कहा था कि ब्राह्मण विदेशी हैं, जिस तरह अंग्रेज यहां से गए, वो भी यहां से जाएंगे। उन्होंने ब्राह्मणों को सुधरने की नसीहत दी थी। सीएम के पिता ने ब्राह्मणों के खिलाफ गांव-गांव  अभियान चलाने का दावा किया था।  मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल विवादित बयान से विपक्ष ने मुद्दा बना दिया था। बीजेपी ने राहुल गांधी और भूपेश बघेल पर तंज भी कसा था।  

बीते दिनों पिता के खिलाफ केस दर्ज होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था पिता के रुप में वे सदैव सम्माननीय हैं, लेकिन कानून सर्वोपरि है। उन्होंने मीडिया की उन खबरों का खंडन किया था जिसमें कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री के पिता होने की वजह से नंदकुमार बघेल पर एक्शन नहीं लिया जाएगा।

और पढ़ें: विवादित बयान देकर मुश्किल में फंसे सीएम के पिता, भूपेश बघेल बोले पिता सम्मानीय लेकिन कानून सर्वोपरि

मुख्यमंत्री ने कहा था कि कानून की नजर में सभी एक हैं। सरकार सभी को एक नजर से से देखती है। दरअसल कहा जाता है कि मुख्यमंत्री और उनके पिता नंदकुमार बघेल के वैचारिक मतभेद हैं।