छत्तीसगढ़ के धमतरी में तीन स्थानीय छुट्टियों का एलान

साल 2021 में धमतरी में तीन दिन स्थानीय अवकाश रहेगा, गणेश चतुर्थी, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा पर होगा लोकल हॉलीडे, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Updated: Jan 13, 2021, 01:24 PM IST

Photo Courtesy: bastarkiaawaz
Photo Courtesy: bastarkiaawaz

धमतरी। कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने साल 2021 में धमतरी जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाशों की  घोषणा कर दी है। धमतरी में 10 सितंबर 2021, दिन शुक्रवार को गणेश चतुर्थी, 13 अक्टूबर, दिन बुधवार दशहरा (महाअष्टमी) और पांच नवंबर 2021 शुक्रवार को दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) पर लोकल हॉलीडे घोषित किया है। कलेक्टर ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 अनुक्रमांक-चार के नियम-8 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है। गौरतलब है कि ये स्थानीय अवकाश बैंक और कोषालय पर लागू नहीं होंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में वर्ष 2021 के सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया था। उस कैलेंडर में छत्तीसगढ़ सरकार की छुट्टियों की लिस्ट 2021 दी गई थी। इस कैलेंडर के अनुसार इस साल छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 16 सार्वजानिक अवकाश दिए हैं। वहीं सामान्य अवकाश 23 दिन होगा।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 2021 के लिए ऐच्छिक अवकाश 51 दिन की लिस्ट है। इन 51 ऐच्छिक अवकाशों में से कर्मचारी कोई भी 3 ऐच्छिक अवकाश ले सकेगा। वहीं छत्तीसगढ़ स्थानीय अवकाश की घोषणा जिला अधिकारी करते हैं। जो कि मात्र 3 दिन तक हो सकते है। इन सभी अवकाशों में सभी राष्ट्रीय अवकाश और सभी त्योहार की छुट्टियां भी शामिल हैं। इसी कड़ी में धमतरी के कलेक्टर ने लोकल हॉलीडे की लिस्ट जारी कर दी है।