Chhattisgarh: पुलिस मुठभेड़ में नक्सली ढ़ेर

Naxal Encounter: कोंडागांव और कांकेर जिले के सीमावर्ती इलाके में मुठभेड़, बंदूक समेत नक्सली सामान बरामद

Updated: Aug 12, 2020, 03:48 AM IST

photo courtesy : patrika
photo courtesy : patrika

रायपुर। कोंडागांव और कांकेर जिले के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ केशकाल थाना इलाके के होनहेड गांव में कुपगोंदी के जंगलों में सोमवार देर शाम हुई। इस दौरान डीआरजी के जवानों ने एक नक्सली के मारा गिराया है। एक नक्सली के धराशाई होते ही बाकी नक्सली भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद कांकेर डीआरजी के जवानों ने रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस मुठभेड़ में मारा गया नक्सली कमांडेंट बताया जा रहा है। सुरक्षाबलों को नक्सली का शव, एक 303 रायफल और भारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद हुआ है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी से मिली जानकारी के अनुसार इस इलाके में नक्सली गतिविधियों के संचालन की खबर मिली थी। जिसके बाद दोनों जिलों के डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि जैसे ही सुरक्षाबलों के जवान सेंदुरमेटा गांव के जंगल में पहुंचे तभी नक्सलियों ने फायरिंग करना शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

दोनों तरफ से कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली के दौरान एक नक्सली का शव, 303 बंदूक और अन्य नक्सली सामान बरामद किया है।