पकड़ा गया महिला चोरों का गिरोह, गैंग की दो सदस्य गिरफ्तार, एक फरार

रायपुर पुलिस ने ज्वैलरी शॉप में साढ़े 5 लाख की चोरी की आरोपी महिलाओं को कानपुर से किया गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश से रायपुर आकर चोरी करती थी मां बेटी

Updated: Mar 02, 2021, 02:27 PM IST

Photo Courtesy: Etv Bharat
Photo Courtesy: Etv Bharat

रायपुर। राजधानी की पुलिस ने एक अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह का खुलासा किया है। ये महिलाएं दुकानों में गहने खरीदने के बहाने जाती थीं, और चोरी की वारदात को अंजाम देती थीं। पुलिस ने गिरोह की तीम में से दो महिलाओं को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। एक की तलाश जारी है।

फरवरी में इस गैंग ने कोतवाली थाना इलाके के सदर बाजार की महावीर अशोका ज्वेलर्स में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सराफा दुकान से तीनों महिलाओं ने करीब 5 लाख 50 हजार रुपए ज्वैलरी पर हाथ साफ किया था।

ज्वैलर्स की शिकायत पर पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच की। महिलाओं की तलाश के दौरान पता चला की तीनों महिलाएं रेलवे स्‍टेशन पास एक होटल में रुकी हुई थीं। वहां से उनका पता निकालकर रायपुर पुलिस कानपुर गई और स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया।

रायपुर पुलिस ने महिलाओं के पास से दस हजार रुपये और दो मोबाइल जप्त किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। चोरी की मुख्‍य आरोपी पूनम यादव फिलहाल फरार है। पुलिस 27 वर्षीय प्राची तिवारी और 57 वर्षीय पुष्‍पा देवी को पुलिस रायपुर ले आई है। पुष्पा देवी और फरार चल रही पूनम यादव मां-बेटी हैं। पुलिस को इस गैंग की एक अन्य सदस्य की तलाश में जुटी है।