पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 2 लाख की इनामी महिला नक्सली दंतेवाडा में ढेर

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, गुमलनार के जंगलों में में डीआरजी जवानों ने महिला नक्सली को मार गिराया, प्लाटून नबंर 16 की सदस्य थी नक्सली, बड़ी मात्रा में नक्सली सामान, हथियार, IED और दवाएं बरामद

Updated: May 31, 2021, 06:49 AM IST

Photo courtesy: AajTak
Photo courtesy: AajTak

दंतेवाड़ा। सोमवार सुबह नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा स्थित गुमलनार के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक दो लाख की इनामी महिला नक्सली के मारे जाने की पुष्टि दंतेवाड़ा SP अभषेक पल्लव ने की है। यह मुठभेड़ डीआरजी जवान और नक्सलियों के बीच हुई है।

सुरक्षाबलों को मौके से बड़ी मात्रा में नक्सली सामान मिला है। जिसमें 2 देसी बंदूकें,  नक्सली वर्दी, पिठ्ठू, 2 किलो IED भी शामिला है। मुठभेड़ में मारी गई नक्सली की पहचान 24 वर्षीय वाइको पाइके के रूप में हुई है। जोकि प्लाटून नंबर 16 नंबर सक्रिय सदस्य थी। 

 छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस लगातार मुहिम चला रही है। जिससे नक्सलियों में बौखलाहट है, मई महीने में ही सुकमा जिले के सिलगेर गांव में नक्सलियों ने पुलिस कैंप को निशाना बनाया था। नक्सलियों ने कैंप पर गोलीबारी की थी।

नक्सलियों के साथ कथित ग्रामीणों ने पुलिस कैंप को जलाने का नाकाम कोशिश की थी। वहीं सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की भी खबरें आईं थी। पुलिस कैंप पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में तीन ग्रामीणों की जान चली गई थी।