अमिताभ बच्चन ने ख़ास अंदाज़ में मनाया पोती आराध्या का जन्मदिन

पोती के लिए सोशल मीडिया पर उमड़ा दादा का प्यार, अमिताभ बच्चन ने आराध्या के बर्थ डे पर 9 तस्वीरों का कोलाज किया शेयर, फैंस से भी मिल रहा प्यार

Updated: Nov 16, 2020, 09:48 PM IST

Photo courtesy: Indian express
Photo courtesy: Indian express

16 नवंबर का दिन अमिताभ बच्चन के शहंशाह के लिए बेहद खास है। इसी दिन वे दादा जो बने थे। अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती आराध्या बच्चन को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम में आराध्या के बर्थ डे की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। बर्थ डे विश करते हुए उन्होंने लिखा है जन्मदिन की शुभकामनाएं आराध्या.. मेरा सारा प्यार। सोशल मीडिया पर पोती के लिए दादा का प्यार साफ नजर आया।  इस पोस्ट के साथ अमिताभ ने गुलाब के फूल की इमोजी भी शेयर की।

 

 

अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी आराध्या 9 साल की हो गई है। इस मौके को खास बनाने के लिए अमिताभ बच्चन ने आराध्या की 9 तस्वीरों के जरिए आराध्या के बड़े होने की झलक पेश की है।

16 नवंबर साल 2011 को आराध्या पैदा हुई थीं। अमिताभ ने वक्त के साथ बड़ी होती बेबी आराध्या के खूबसूरत फोटोग्राफ्स शेयर किए हैं, जिन्हें उनके फैंस का खूब सारा प्यार मिल रहा है।

आराध्या अमिताभ बच्चन की लाडली है। दोनों की जबरदस्त बॉडिंग हैं। आपको बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से आराध्या का बर्थडे भी घर पर फैमली और फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट होगा। इस मौके पर कोई बड़ी पार्टी नहीं होगी।

आराध्या के बर्थ डे पर उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो राम भजन गा रही है।

I guess now’s the best time to share this video of Aaradhya singing a devotional song for Diwali.

Happy Birthday Aaradhya! pic.twitter.com/DB48Y9L6qT

— Bewitching Bachchans (@TasnimaKTastic) November 15, 2020

 

इस वीडियो में आराध्या क्यूट लग रही हैं। फैंस को आराध्या का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।