मलाइका अरोरा ने लूटी महफिल, रैंप पर एक्ट्रेस का दिखा हॉट अवतार

मलाइका अरोरा की ग्लैमरस तस्वीरें हो रही वायरल, सुपर मॉडल ब्यूटी कॉन्टेस्ट के दौरान रैंप वॉक का वीडियो करीब 13 लाख लोगों ने देखा

Updated: Oct 09, 2021, 06:46 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

मलाइका इनदिनों टीवी शो जज करने के अलावा शोज में रैंप वॉक करने में बिजी है। हाल ही में सुपर मॉडल वॉक इवेंट में शिरकत करने पहुंची। यहां वे बेहद स्टनिंग नजर आ रही थीं।  सोशल मीडिया पर वे काफी एक्टिव हैं। फैंस उनका हर जलवा देखने को बेताब रहते हैं। फिटनेस फ्रीक मलाइका के लाखों फॉलोअर्स हैं। हाल ही में एक्ट्रेस सुपर मॉडल वॉक में पहुंची। जहां उन्होंने ने मॉडल्स को मोटीवेट किया और उनका सम्मान भी किया। मलाइका काफी गॉर्जियल लग रही थीं।

मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है। वे लिखती है कि ब्यूटी कॉन्टेस्ट के साथ-साथ नारीत्व का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई उभरती मॉडल्स के बीच यह शो शानदार रहा। मलाइका ने बतौर गेस्ट इस कॉन्टेस्ट में शिरकत की थी। वहां वे रैंप पर भी नजर आई। उनका वीडियो 12 लाख 90 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

हाल ही में मलाइका ने सिल्वर कलर की ड्रेस में अपना फोटो शूट करवाया था जिसकी फोटोज भी काफी वायरल हो रही हैं। उनके लुक्स और स्टाइल देखकर लोग उनकी तारीफें कर रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज में उनका ग्लैमरस लुक तारीफ के काबिल है।

मलाइका अपनी फिटनेस और डांस के लिए जानी जाती है। वे एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। फैंस उनके स्टाइल के कायल हैं। मलाइका कई शोज जज कर चुकी हैं। जल्द ही वे इंडियाज बेस्ट डांसर के सीजन में बतौर जज नजर आने वाली है।  मलाइका ने कई फिल्मों में आइटम डांस किए हैं। जिसे काफी पसंद किया जाता है। अरबाज खान से तलाक के बाद वे खुद से कई साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों की शादी की खबरें भी मीडिया में अक्सर वायरल होती रहती हैं।

 

हाल ही में इंडियाज बेस्ट डांसर का लॉन्च इवेंट हुआ जिसमें मलाइका अरोरा, साथ उनकी को-जज, कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुईस भी नजर आए। इस दौरान भी मलाइका का लुक काफी ग्लैमरस था।