दुबई में छुट्टियां बिता रहीं जान्हवी कपूर, बहन खुशी कपूर के साथ रेगिस्तान में दिए हॉट पोज
जान्हवी और खुशी कपूर ने दुबई में जमकर किया धमाल, दोनों का ग्लैमरस अंदाज आया नजर, खूबसूरती में एक दूसरे को कांटे की टक्कर देती नजर आई बहनें

धड़क फेम एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी लिटिल सिस्टर खुशी कपूर के साथ इनदिनों दुबई ट्रिप पर गई हैं। वेकेशन के दौरान दोनों बहनों ने रेगिस्तान में फोटो शूट करवाया। श्रीदेवी की दोनों बेटियां बला की खूबसूरत नजर आईं। जान्हवी और खुशी की ग्लैमरस और हॉट फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उनके फैंस इन फोटोज पर जमकर कमेंट कर रह हैं।
दोनों बहनों में काफी अच्छी बॉन्डिंग है, जो उनकी इस वेकेशन में दिख रही है। जान्हवी और खुशी बहनों के साथ फ्रेंड्स की तरह हैं, जो साथ होती है तो जमकर धमाल मचाती हैं। दुबई ट्रिप में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां जान्हवी और खुशी एक जैसे अंदाज में फोटो खिंचवाती नजर आईं। दोनों के फैंस इन फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं।
इससे पहले जान्हवी ने अपने नए घर की छत पर खुशी का बर्थ डे मनाया था, जिसमें दोनों बहनों के दोस्तों ने जमकर मस्ती की थी।
वहीं जान्हवी सारा अली के साथ केदारनाथ की यात्रा पर गई थी।वहां की फोटोज पर भी फैंस ने काफी प्यार बरसाया था।
और पढ़ें: केदारनाथ मंदिर में जान्हवी और सारा, फैंस बोले स्टाइलिश एक्ट्रेस बनीं संस्कारी
जान्हवी की तरह खुशी भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वे फोटोज शेयर करती रहती हैं। भले ही खुशी फिल्मों में काम नहीं कर रही हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी फिल्म स्टार से कम नहीं है।