करीना ने दिया दूसरे बेटे को जन्म, तैमूर के छोटे भाई ने दुनिया में रखा कदम

पटौदी खानदान में आया नया मेहमान, चौथी संतान के पिता बने सैफ अली खान, करीना ने सिजेरियन डिलीवरी से दिया बेटे को जन्म

Updated: Feb 21, 2021, 09:54 AM IST

Photo Courtesy : Twitter
Photo Courtesy : Twitter

मुंबई। पटौदी खानदान में एक बार किलकारियां गूंजी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। करीना ने आज अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इसी के बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान चौथी संतान के पिता बन गए हैं। अपने क्यूट अंदाज के लिए देशभर में मशहूर छोटे नवाब तैमूर अली खान बड़े भाई बन गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं जहां आज सुबह उन्होंने नौ बजे बेटे को जन्म दिया है। करीना और उनके पति अभिनेता सैफ अली खान ने बीते साल अगस्त में एक बयान जारी कर बताया था कि करीना दोबारा प्रेग्नेंट हैं। करीना की ड्यू डेट 15 फरवरी थी, जो उनके पिता रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताई थी। इसके बाद से ही फैंस को खुशखबरी का इंतजार था। 

करीना ने शाम को इंस्टा स्टोरी में गिफ़्ट्स की दो तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में बच्चे के कपड़े और गुलदस्ते देखे जा सकते हैं। एक गिफ्ट पर लिखा था- मॉमी टू बी। इन गिफ़्ट्स के लिए करीना ने शुक्रिया भी अदा किया। अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान करीना काफी एक्टिव रहीं। वह लगातार शारीरिक रूप से भी सक्रिय हैं और उन्हें घूमते-फिरते देखा जाता रहा है। करीना सोशल मीडिया के जरिए भी लगातार अपडेट्स देती रहती हैं।

 

करीना और सैफ अपने घर में आए इस नए मेहमान को लेकर बेहद उत्साहित हैं। साथ ही अपने दूसरे बच्चे को लेकर वे काफी प्राइवेसी रखना चाहते हैं। जिसकी वजह तैमूर का जल्दी लाइमलाइट में आना माना जा रहा है। इतना ही नहीं अपने दूसरे बच्चे के नामकरण को लेकर करीना कपूर ने कहा था, 'तैमूर के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद मैंने और सैफ अली खान ने फिलहाल इस बारे में नहीं सोचा है। हम इसे आखिर तक छोड़ना चाहते हैं और फिर सभी को सरप्राइज देंगे।

 

तैमूर के नाम पर छिड़ा था विवाद

साल 2016 में 20 दिसंबर को करीना ने अपने पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया था। तैमूर के नाम को लेकर करीना और सैफ को काफी ट्रोल किया गया था। यहां तक कि उन्हें धमकियां भी मिली थीं। हालांकि तैमूर आज सबके  चहेते हैं और मीडिया के कैमरों की नजर हर पल तैमूर पर होती है। स्टार किड्स में तैमूर अली खान सबसे ज्यादा चर्चित और लोकप्रिय चेहरा हैं।