बॉलीवुड की रानी हिन्दुस्तानी करिश्मा कपूर

कपूर खानदान की पहली लड़की जिसने अपने परिवार के नियम कायदों के खिलाफ जाकर बॉलीवुड में कदम रखा और सिल्वर स्क्रीन पर कई सालों तक राज किया, उन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिला, नीली-हरी आंखों वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 25 जून को अपना 47 वां बर्थ डे मना रही हैं

Updated: Jun 25, 2021, 10:54 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

करिश्मा कपूर जिसे उनके चाहने वाले लोलो के नाम से जानते हैं, वे अपना बर्थ डे सेलीब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके को औऱ ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए करिश्मा की छोटी बहन करीना ने अपने घर पर खास इंतजाम किया। करीना ने करिश्मा के लिए कैंडल लाइट डिनर रखा, जिसमें उन्होंने करिश्मा और अपनी खास दोस्त अमृता अरोरा को इनवाइट किया।

बर्थ डे की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं करीना ने करिश्मा के साथ अपनी ढ़ेर सारी फोटोज शेयर की हैं। जिनमें दोनों बहनों का प्यार नजर आ रहा है। करीना ने वीडियो में लोलो के लिए एक प्यारा सा पोस्ट भी लिखा है। करीना का कहना है कि करिश्मा उनके लिए बेहद कीमती हैं, ‘हैप्पी बर्थडे उस शख्स को जो बहादुर, स्ट्रॉन्ग और मेरे लिए सबसे कीमती महिला है’।

 

करीना ने करिश्मा को अपनी बेस्ट फ्रेंड, बहन और अपनी दूसरी मां कहा है। उन्होंने करिश्मा को घर की सेंटर ऑफ अट्रैक्शन कहा है, वे कहती हैं कि जब वे करिश्मा के साथ बैठकर चाइनीज खाना खाती हैं तो वो और भी ज्यादा लजीज लगता है। करीना ने कहा है कि लोलो जैसे मैं तुम्हें प्यार करती हूं वैसा कोई नहीं कर सकता। कभी कभी मुझे आश्चर्य होता है कि बड़ी बहन कौन है लेकिन ये ही हमारा सबसे बेस्ट पार्ट है।  करीना औऱ करिश्मा की फोटोज पर फैंस कमेंट कर रहे हैं, करिश्मा को बर्थ डे की बधाई दे रहे हैं।

 

 

करिश्मा उन एक्ट्रेसेज में से हैं जिनकी खूबसूरती पर उनकी उम्र का कोई असर नहीं पड़ रहा है। वे बढ़ती उम्र के साथ और ज्यादा ब्यूटीफुल होती जा रही हैं। करिश्मा को देखकर नहीं कहा जा सकता की वे दो बच्चों की मां हैं। वे अब भी ग्लैमरस नजर आती हैं। उनका फैशन सेंस तारीफ के काबिल है।   

एक इंटरव्यू में करिश्मा ने बताया था कि उनकी मां बबीता कपूर हॉलीवुड एक्टर जीना लोलोब्रिगिडा से काफी प्रभावित थीं, उन्ही के नाम पर उन्होंने करिश्मा का निक नेम लोलो रखा था। करिश्मा कपूर फैमिली की चौथी पीढ़ी की पहली और एकमात्र लड़की हैं जिन्हें विरासत में नीली-हरी आंखें मिली हैं। 

करिश्मा कपूर ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है वे 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने 1991 में प्रेम कैदी से बालीवुड में डेब्यू किया था।  पहली फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाई। 1992 में 'जिगर' फिल्म में वे अजय देवगन के साथ काम किया औऱ उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली। वहीं अनाड़ी, राजा बाबू, दुलारा, सुहाग, हीरो नंबर 1, कुली नंबर1, गोपी किशन, साजन चले ससुराल और जीत जैसी कई ब्लाक बस्टर फिल्मों में काम किया। गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई।  1996 में करिश्मा ने आमिर खान के साथ राजा हिंदुस्तानी फिल्म में काम किया इसके लिए उन्हें पहली बार फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से नवाजा गया था। वहीं 1997 में वे शाहरुख खान के साथ वे दिल तो पागल है में नजर आई थी, यह फिल्म भी ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी। करिश्मा कपूर की माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी को अपना आइडियल मानती हैं। दिल तो पागल है में उन्होंने माधुरी के साथ काम किया था। 

करिश्मा फिल्मों के अलावा टीवी और रेडियो में भी हाथ आजमा चुकी हैं। 2013 में करिश्मा: द मिरेकल ऑफ डेस्टिनी में लीड रोल में थीं। वहीं 92.7 बिग FM के लिए वे रेडियो जॉकी के तौर पर शो प्रेजेंट कर चुकी है। बिग मेमसाब टाइटल वाले शो में करिश्मा कपूर फैशन और लाइफ स्टाइल टिप्स देती थीं।

अपने करियर के टॉप पर रहते हुए करिश्मा ने 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं, बेटी समायरा और बेटा कियान राज। अब वे पति संजय कपूर से तलाक ले चुकी हैं। सिंगल मदर के तौर पर बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

2012 में 'डेंजरस इश्क' में नजर आई थीं। 2018 में शाहरुख खान की फिल्म जीरो में करिश्मा का छोटा सा अपीयरेंस था। तब से वे सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। वावजूद उसके उनकी फैन फालोइंग काफी है। वे इन दिनों अपने मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी रहती हैं। वे सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं, अपनी जिंदगी से जुड़ी फोटोज शेयर करती रहती हैं।