Bollywood Makar Sankranti: बॉलीवुड के सितारों ने सोशल मीडिया पर दी फैंस को बधाई

माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी ने फैंस को मकर संक्रांति की बधाई दी, कोई पारंपरिक लुक में आया नजर किसी ने खाया तिल का लड्डू

Updated: Jan 14, 2021, 12:43 PM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

देशभर में उत्तरायण और मकर संक्रांति की धूम है, बॉलीवुड भी इसे अछूता नहीं है। एक्टर्स अपने-अपने तरीके से त्यौहार मना रहे हैं। बॉलीवुड की फिटनेस दीवा शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी ने फैंस को मकर संक्रांति की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर उन्होंने वीडियो मैसेज शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में दोनों बहनें मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू खाती नजर आ रही हैं। 

 

शायद ही कोई मौका हो जब शिल्पा अपने फैंस को विश करना भूलती हों। वे हर फेस्टिवल पूरी शिद्दत से मनाती हैं, और वक्त-वक्त पर फैंस को अपडेट करती रहती हैं। लोहड़ी पर शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर किया था, उन्होंने फैमिली के साथ धूमधाम से लोहड़ी सेलीब्रेट किया था। अब दोनों बहनों ने मकर संक्राति पर गुलाब जामुन और तिल-गुड़ के साथ फैंस को विश किया है।

हाल ही में शिल्पा की बहन शमिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों बहनें शम्मी कपूर के फेमस गाने 'बदन पे सितारे' पर झूमती नजर आ रही थीं। शमिता शेट्टी ने शिल्पा शेट्टी को फेवरेट डांस पार्टनर बताया था।    

 

 

वहीं मस्त-मस्त गर्ल के नाम से मशहूर रवीना टंडन ने भी फैंस को विश किया है।

 

धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपना साड़ी लुक शेयर कर फैंस को मकर संक्रांति की बधाई दी है। माधुरी ग्रीन साड़ी में नजर आ रही है। वे टिपिकल इंडियन विमन के परफेक्ट लुक में दिखाई दे रहीं हैं।

 

उन्होंने अपने फैंस को लोहड़ी, पोंगल और मकर संक्रांति की बधाई दी है। माधुरी दीक्षित नेने महाराष्ट्र के पारंपरिक अंदाज में फैमिली के साथ मकर संक्रांति मना रही हैं। वे इस मौके पर तिल गुड़ और गुड़ पोली तैयार करती हैं।