प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका पादुकोण को किया रिप्लेस, MAMI फिल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन बनीं

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर किया खुशी का इजहार, बताया फेस्टिवल को नेक्सट लेवल पर ले जाने के लिए हैं तैयार

Updated: Aug 17, 2021, 12:13 PM IST

Photo Courtesy: INS
Photo Courtesy: INS

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने एक और उपब्धि हासिल की है। प्रियंका को जियो मियामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल का चेयरपर्सन बनाया गया है। यह जिम्मेदारी मिलते ही एक्ट्रेस खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। उन्होंने फैंस को इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। अपने वीडियो के साथ उन्होंने फेमस फिल्ममेकर मार्टिन स्कोर्सेस की चंद लाइन्स लिखी हैं। वे लिखती है कि ‘अब हमें पहले से कहीं अधिक एक-दूसरे के साथ बात करने की जरूरत है और हम किस तरह दुनिया देखते हैं, यह समझने की जरूरत है’, उन्होंने इसके लिए फिल्मों को बेस्ट मीडियम बताया है। वे कहती है कि सिनेमा को दुनिया के सामने दिखाने के लिए एक मजबूत मंच तैयार करने के लिए तैयार हैं।

 

 

प्रियंका का कहना है कि वे यह जिम्मेदारी पाकर बहुत गर्व महसूस कर रही हैं। MAMI फिल्म फेस्टिवल को नेक्सट लेवल तक ले जाने के लिए खासी एक्साइटेड हैं। अपने वीडियो में उन्होंने कहा है कि भारतीय फिल्में दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करती हैं। हमारी फिल्मों में दुनिया को दिखाने के लिए बहुत कुछ हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म फेस्टिवल एक सप्ताह की जगह 6 महीने का होगा। जो कि अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 तक चलेगा।

 

प्रियंका चोपड़ा को MAMI की को चेयर पर्सन नीता अंबानी , ईशा अंबानी, फेस्टिवल डायरेक्टर अनुपमा चोपड़ा, जोया अख्तर, किरण राव जैसी अपने-अपने क्षेत्र की दिग्गज महिलाओं के साथ काम करने का मौका मिलेगा। पीसी ने कहा है कि वे इन पावर हाउस महिलाओं के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वहीं MAMI के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में अजय बिजली, आनंद जी महिंद्रा, फरहान अख्तर,  कबीर खान, कौस्तुभ धवसे, राणा दग्गुबाती, रितेश देशमुख, रोहन सिप्पी, सिद्धार्थ रॉय कपूर, विक्रमादित्य मोटवानी और विशाल भारद्वाज भी हैं।

 

प्रियंका चोपड़ा से पहले दीपिका पादुकोण द मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज MAMI फिल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन थीं। दीपिका ने ड्रग केस में नाम आने के बाद से ही इस पद से त्यागपत्र दे दिया था। तब से पद खाली था, अब 17 अगस्त को MAMI के नए चेयरपर्सन की घोषणा की गई है।

प्रियंका इन दिनों हालीवुड की कई फिल्मों और वेबसीरीज में बिजी हैं। इस बीच भारत में मिली नई जिम्मेदारी से वे काफी खुश हैं।