प्रियंका चोपड़ा के घर गूंजी किलकारी, सरोगेसी से हुआ बच्चे का जन्म

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी शेयर करते हुए बताया कि कपल को बेबी हुआ है, शादी के तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मां-बाप बने

Updated: Jan 22, 2022, 03:18 AM IST

मुंबई। मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस माता-पिता बन गए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर किया कि कपल ने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया है। देर रात उन्होंने ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की, जिसके बाद से लोग उन्हें सोशल मीडिया उन्हें पर बधाई दे रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'हमें यह कन्फर्म करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे घर सरोगेट के जरिए एक बेबी आया है। हम सम्मानपूर्वक इस खास वक्त के दौरान प्राइवेसी चाहते हैं, जब हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।' 

हालांकि उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि उनके घर सरोगेसी के जरिए बेटा आया है या बेटी। शादी के 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर ये ये खुशियां आई हैं। बताया जा रहा है कि मां-बाप बनकर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस काफी खुश हैं।

बॉलीवुड से भी बधाइयां

प्रियंका ने जैसे ही ये गुड न्यूज इंस्टाग्राम पर शेयर की इसके तुरंत बाद, बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाई देने लगे। अथिया शेट्टी, लारा भूपति, पूजा हेगड़े, नेहा धूपिया, हुमा कुरैशी और अन्य कई सेलेब्स ने उनकी पोस्ट पर कॉमेंट कर बधाई दी है। वहीं, आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल, अर्जुन कपूर, प्रनूतन और कई अन्य लोगों ने प्रियंका के पोस्ट को पसंद किया है।