दोस्त की शादी में साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी का दिखा निराला अंदाज

पिंक लहंगे और ट्रेडिशनल कुर्ते पायजामे में नजर आए साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी, कैप्टन कूल और साक्षी का मस्ती भरा वीडियो हो रहा वायरल

Updated: Feb 16, 2021, 11:51 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

इंडियन क्रिकेट में कैप्टन कूल के नाम से फेमस रहे महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद अपनी  फैमिली के साथ पूरा वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी एक खास एक दोस्त की शादी अटेंड करने पहुंचे। माही और साक्षी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह खास शादी मुंबई के आलीशान होटल में थी। जहां साक्षी पिंक लहंगे में नजर आईं, वे इस लुक में ब्यूटीफुल लग रही थीं।

 

विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें माही और साक्षी का अलग ही फनी अंदाज दिखाई दे रहा है। साक्षी के साथ उनकी कई दोस्त भी नजर आ रही हैं। सभी मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं। धोनी एक कुर्सी पर बैठे हैं, जबकि साक्षी और उनकी दोस्त उन्हें नचाने की कोशिश कर रही हैं।  

 

साक्षी ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कई फोटो और वीडियो भी शेयर किये हैं। साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी का मस्ती करने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। कोरोना काल में लोग कम ही पार्टीज अटेंड कर रहे थे, ऐसे में जब बहुत दिनों बाद किसी खास दोस्त की शादी हो तो एंजॉयमेंट तो बनता ही है।

इस शादी में धोनी के साथ सिंगर और ऐक्टर जेसी गिल भी पोज देते नजर आए।