अतरंगी रे के गाने पर रणवीर और सारा ने किया नागिन डांस, सोशल मीडिया हुआ चकाचक

रणवीर सिंह से पहले सारा ने माधुरी दीक्षित के साथ चका चक गाने पर डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें वे धकधक गर्ल के आइकॉनिक गाने चने के खेत में की स्टेप्स करती दिखाई दीं थी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दोनों वीडियो

Updated: Dec 05, 2021, 03:45 PM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

सारा अली खान इनदिनों अपनी फिल्म अतरंगी रे के प्रमोशन में बिजी हैं। वे कई रियालिटी शोज के सेट पर शिरकत कर रही हैं। हाली ही में वे रणवीर सिंह के साथ अपनी फिल्म के गाने पर थिरकती नजर आई। सोशल मीडिया पर चका चक गाना धूम मचा रहा है। सारा और रणवीर सिंह का यह डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सारा ने ग्रीन सूट पहना है वहीं रणवीर सिंह ब्लैक जैकेट और व्हाइट पैंट पहने दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने चका चक गाने पर नागिन डांस किया, जिसे फैंस काफी लाइक कर रहे हैं।

 

सारा अली खान ने रणवीर से पहले माधुरी दीक्षित के साथ डांस करते हुए अपने वीडियो को शेयर किया था। जिसमें सारा और माधुरी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सारा माधुरी को कड़ी टक्कर देती नजर आईं। सारा ने वीडियो शेयर करते हुए माधुरी की काफी तारीफ भी की है, उन्हें अपने साथ डांस करने के लिए शुक्रिया कहा है।

साराअली के पिता सैफ और माधुरी दीक्षित फिल्म आऱजू में साथ काम कर चुके हैं। सारा माधुरी के डांस से काफी प्रभावित हैं। माधुरी ने सारा को फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

सारा अली, अक्षय कुमार, धनुष स्टारर अतरंगी रे फिल्म का गाना ‘चका चक’ इन दिनों लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। इस गाने को म्यूजिक लवर्स की खूब तारीफें मिल रही हैं। वही पार्टीज में इस गाने की धूम मची है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सारा इस गाने पर दिग्गजों के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। सारा ने धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित और बालीवुड के सिंबा याने रणवीर के साथ डांस वीडियो शेयर किया है। फैंस इस पर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। सारा और माधुरी के डांस की तारीफ हो रही है। वहीं रणवीर के साथ सारा की केमेस्ट्री लोगों को लुभा रही हैं।