दुर्गा पूजा पर एक्ट्रेसेज का ट्रेडिशनल अवतार आया नजर, सप्तमी के मौके पर पंड़ालों में की पूजा
काजोल, रानी मुखर्जी, भाग्यश्री, सुमोना चक्रवर्ती पारंपरिक अंदाज में पूजा करने पहुंची, शुभो सप्तमी के मौके पर किया गया था खास आयोजन

शुभो सप्तमी पर पारंपरिक बंगाली अंदाज में मनाई जा रही है। इस मौके पर बालीवुड एक्ट्रेस काजोल, रानी मुखर्जी, सरबानी मुखर्जी, भाग्यश्री पारंपरिक अंदाज में नजर आई। नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा समिति के दुर्गोत्सव में शामिल हुईं काजोल ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। इस समिति में दुर्गा पूजा का आयोजन काजोल के चाचा और अपने जमाने के एक्टर देब मुखर्जी करते हैं। अयान मुखर्जी काजोल के चचेरे भाई हैं।
हर साल की तरह इस साल भी काजोल ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आई। दुर्गा पूजा के बाद वे कार्यक्रम स्थल पर अपने रिश्तदारों से बातें करते दिखाई दीं। काजोल ने अपने चाचा से काफी देर तक बातें की फिर वे इमोशनल होकर रोने लगीं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। काजोल हर साल दुर्गा पूजा सेलिब्रेट करती हैं। हर साल की तरह इस बार काजोल की मां तनुजा नजर नहीं आई। काजोल की मां की तबीयत नासाज है, जिसकी वजह से उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
रानी मुखर्जी सफेद और ऑरेंज साड़ी में नजर आई। उनके साथ लाल साड़ी पहने भाग्यश्री भी दिखी। भाग्यश्री ने हैवी ज्वेलरी के साथ अपना लुक पूरा किया था।
वहीं एक अन्य दुर्गा पंडाल में कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती भी पहुंची। उन्होंने व्हाइट और ब्लू काम्बिनेशन की साड़ी पहनी हुई थी।
हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने घर में आरती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वे अपने बेटे के साथ आरती करती नजर आ रही है।
वीडियो में शिल्पा का बेटा वियान मंत्रोचार कर रहा है।फैंस इन सेलिब्रिटीज की दुर्गा पूजा की तस्वीरे लाइक और कमेंट कर रहे हैं।